फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biological weapons in Ukraine, A look at how us and china are responding to Russia claim

रूस का दावा: यूक्रेन में 'जैविक' हथियार के लिए पैसे भेज रहा अमेरिका, चीन बोला- जांच होनी चाहिए

Sat, 12 Mar 2022 11:52 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Mar 2022 11:52 AM IST
सार

यूक्रेन में जैविक हथियार के लिए पैसे भेजने के रूसी दावे पर अमेरिका ने कहा कि पुतिन दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहे हैं। पुतिन खुद इस तरह के अवैध कामों में संलिप्त रहते आए हैं।

विज्ञापन
Biological weapons in Ukraine,  A look at how  us and china are responding to Russia claim
वलोडिमिर जेलेंस्की, व्लादिमीर पुतिन और जो बाइडन - फोटो : Graphics- Harendra

विस्तार

युद्ध संकट के बीच रूस ने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को जैविक हथियार के लिए वित्त पोषित कर रहा है। रूस ने कहा कि यूक्रेन में अपने सैन्य ऑपरेशन के दौरान वहां जैविक हथियार बनाने के मजबूत सबूत मिले हैं और इसके पीछे अमेरिका का हाथ है। वहीं इस दावे को लेकर  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को एक बैठक भी बुलाई। इस बैठक में अमेरिका ने भी पलटवार किया। अमेरिका ने कहा कि रूस दुनिया के सामने झूठी अफवाह फैला रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ही इस तरह के अवैध काम को अंजाम देते आए हैं।

विज्ञापन


क्या था रूसी सैनिकों का दावा
रूस के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका यूक्रेन के अंदर यूक्रेन सरकार के पूर्ण समर्थन से एक गुप्त सैन्य-जैविक कार्यक्रम चला रहा है। रूसी सरकार ने एक ट्वीट में कहा कि उसके सैनिकों ने सैन्य-जैविक कार्यक्रम के सबूत खोजे हैं।
विज्ञापन


चीन ने की जांच की मांग
रूस के सहयोगी चीन ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए चिंता जताई। चीन के संयुक्त राष्ट्र के राजदूत झांग जून ने रूस के आरोपों पर  कहा कि यह एक गंभीर आरोप है और इसकी हर स्तर से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका अगर सही में इस तरह का कदम उठा रहा है तो उसपर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका का पलटवार
रूसी दावे पर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिका कभी भी जैविक हथियार कार्यक्रम नहीं चलाया है और न ही चलाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा समर्थित ऐसी कोई प्रयोगशाला नहीं हैं। लिंडा ने कहा कि रूस खुद यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियारों का उपयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed