फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Gates praised Indian efforts over Corona vaccine supply

तारीफ: कोरोना टीका आपूर्ति के लिए भारतीय कोशिशों को बिल गेट्स ने सराहा, गोलमेज सम्मेलन में पीएम मोदी के प्रयासों की भी प्रशंसा

Thu, 24 Feb 2022 07:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Feb 2022 07:56 AM IST
सार

बिल गेट्स ने कहा, भारतीय वैक्सीन निर्माताओं का आभार, दुनिया का लगभग हर देश अब बच्चों को निमोनिया और रोटावायरस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगा पा रहा है, जो दशकों से बच्चों की मौत का प्रमुख कारण रही हैं।

विज्ञापन
Bill Gates praised Indian efforts over Corona vaccine supply
पीएम मोदी और बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

माइकोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन-निर्माण कौशल की सराहना की और दुनियाभर में सस्ते टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने में देश के टीका निर्माताओं के प्रयासों की तारीफ की। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भारत-अमेरिका स्वास्थ्य साझेदारी पर आयोजित वर्चुअल गोलमेज सम्मेलन में गेट्स ने कहा कि भारत ने सौ देशों को टीकों की 15 करोड़ से अधिक खुराकें दी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारतीय वैक्सीन निर्माताओं का आभार, दुनिया का लगभग हर देश अब बच्चों को निमोनिया और रोटावायरस जैसी बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगा पा रहा है, जो दशकों से बच्चों की मौत का प्रमुख कारण रही हैं। सम्मेलन का आयोजन दुनियाभर में सस्ते टीके उपलब्ध कराने में द्विपक्षीय साझेदारी का लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के प्रमुख हितधारकों को साथ लाने के मकसद से किया गया था।
विज्ञापन


गेट्स ने कहा, महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन हमने आपातकालीन प्रतिक्रिया से परे देखना शुरू कर दिया है। इसका मकसद कोविड-19 के प्रसार पर लगाम लगाना है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक खोज और नए उत्पादों के निर्माण के लिए भारत की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभा का दोहन जारी रखते हुए वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति देश की प्रतिबद्धता को गहरा करने की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वाड साझेदारी का भी जिक्र
बिल गेट्स ने अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के रणनीतिक समूह ‘क्वाड’ का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा, ‘एक अरब से अधिक टीकों का उत्पादन करने के लिए बायोलॉजिकल-ई के साथ क्वाड देशों की साझेदारी इस बात का प्रतीक है कि कैसे इन साझेदारियों को एक समान प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed