फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Clinton faces grilling from lawmakers over his connections to Jeffrey Epstein

US कांग्रेस में बिल क्लिंटन की गवाही: कहा- नहीं थी एपस्टीन के कारनामों की जानकारी, वरना पुलिस के हवाले कर देता

Fri, 27 Feb 2026 08:17 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 27 Feb 2026 08:17 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने कांग्रेस के सामने जेफरी एप्स्टीन से जुड़े अपने कथित संबंधों पर गवाही दी। क्लिंटन ने कहा कि अगर उन्हें एप्स्टीन के अपराधों की जानकारी होती, तो वे उसके विमान में यात्रा नहीं करते और खुद उसे पुलिस के हवाले कर न्याय की मांग करते। क्लिंटन ने अपने बयान में क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Bill Clinton faces grilling from lawmakers over his connections to Jeffrey Epstein
अमेरिका के पू्र्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने शुक्रवार को कांग्रेस (संसद) के सामने गवाही दी। यह गवाही जेफरी एपस्टीन से उनके कथित संबंधों की जांच के तहत ली जा रही है। एपस्टीन एक यौन अपराधी था। पिछले दो दशकों से जुड़े मामलों में उसका नाम सामने आता रहा है। 
विज्ञापन


क्लिंटन ने कहा, घरेलू हिंसा वाले घर में पले-बढ़े होने के नाते अगर मुझे उसके (एपस्टीन) के कारनामों की जरा भी जानकारी होती, तो मैं न केवल उसके विमान में यात्रा न करता, बल्कि मैं उसे खुद पुलिस के हवाले कर देता और उसके अपराधों के लिए न्याय की मांग का नेतृत्व करता। पूर्व राष्ट्रपति ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में अपना बयान जारी किया है। 
विज्ञापन


पहली बार कांग्रेस में पूर्व राष्ट्रपति की गवाही
यह गवाही न्यूयॉर्क के चप्पाक्वा में बंद कमरे में ली जा रही है। यह पहली बार है, जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस में गवाही देने के लिए मजबूर किया गया है। इससे पहले, गुरुवार को उनकी पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी गवाही देने के लिए प्रतिनिधि सभा के सदस्यों से मुलाकात की। 
 
एपस्टीन से संबंध के कारण पद से हटाई कई लोग
बिल क्लिंटन पर किसी भी अपराध का आरोप नहीं है। फिर भी अमेरिकी कानूनी निर्माता यह देखना चाहते हैं कि इस मामले में जवाबदेही कैसे तय होती है। एपस्टीन से संबंध रखने के कारण दुनियाभर में कई लोग शीर्ष पदों से हटा दिए गए। एपस्टीन ने इस आरोप को कबूल किया था कि उसने 2008 में नाबालिग लड़कियों को वेश्वावृत्ति की ओर धकेला था। 

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान से तनाव के बीच PAK की नई चाल: भारत को मामले में घसीटा; क्यों बिगड़े दोनों पड़ोसी देशों के रिश्ते?

हिलेरी क्लिंटन ने गवाही में क्या कहा?
इससे पहले, हिलेरी क्लिंटन ने अपनी गवाही में कहा था कि उन्हें एपस्टीन इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि एपस्टीन ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं है कि वह कब एपस्टीन से मिले। 


बिल क्लिंटन से उनके और एपस्टीन व उसकी पूर्व प्रेमिका घिस्लेन मैक्सवेल के संबंधों पर सवाल किए जाएंगे। ये संबंध 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत के हैं। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके पति इस बात की पुष्टि करेंगे कि उस समय उन्हें एपस्टीन के यौन शोषण की जानकारी नहीं थी। रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य इस मौके का फायदा उठाकर सीधे पूर्व राष्ट्रपति से सवाल पूछना चाहते हैं। 

रिपब्लिकन कई वर्षों से बिल क्लिंटन से एपस्टीन के संबंध में सवाल पूछना चाहते थे। यह मामला तब और चर्चाओं में आ गया, जब 2019 में एपस्टीन ने न्यूयॉर्क जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जबकि उस समय वह यौन तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा था। 
  
गवाही से पहले बिल क्लिंटन ने क्या कहा था?
पिछले साल न्याय विभाग ने एपस्टीन और मैक्सवेल से जुड़ी केस फाइल को जारी किया था। इनमें कई तस्वीरें सामने आई थीं। इनमें बिल क्लिंटचन को एक विमान में एक महिला के साथ बैठे हुए दिखाया गया। कुछ तस्वीरों में क्लिंटन और मैक्सवेल को पूल में अन्य लोगों के साथ देखा गया। एपस्टीन ने क्लिंटन के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस का भी दौरा किया। दोनों ने बाद में मानवीय कामों के लिए कई विदेश यात्राएं भी कीं। गवाही से पहले बिल क्लिंटन ने कहा कि उन्हें एपस्टीन के बारे में सीमित जानकारी थी और वह उसके यौन शोषण के बारे में अनजान थे। 
  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed