फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto gave funny answer on the question of marriage

शादी के सवाल पर बिलावल भुट्टो ने दिया अनोखा जवाब, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 06 Feb 2019 03:05 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 06 Feb 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Bilawal Bhutto gave funny answer on the question of marriage
Bilawal Bhutto - फोटो : social media

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें पार्टी के चेयरमैन और पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य बिलावल भुट्टो जरदारी कुछ पत्रकारों से बात करते हुए दिख रहे हैं। बिलावल भुट्टो जरदारी पत्रकार के सवाल का जवाब कुछ इस अंदाज में देते हैं जिसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लग जाते हैं।


loader

वीडियो में पत्रकार मजीद अब्बासी उनसे पूछते हैं कि 'बेनजीर भुट्टो के मिशन को पूरा करने के लिए आपने जद्दोजहद की है। पाकिस्तान की आवाम आपको दो रूपों में देखना चाहती है। एक वजीर ए आजम और दूसरा शादी के रूप में। क्या आपने शादी के सिलसिले में कोई फैसला लिया है? और क्या वजीर ए आजम बनने के बाद शादी करेंगे या वजीर ए आजम बनने से पहले?

इस सवाल का जवाब देते हुए बिलावल भुट्टो ने कहा, 'हां इस बारे में रणनीतिक बैठकें हो रही हैं और हम एक्जेक्ट टाइम प्लान कर रहे हैं कि इलेक्शन से पहले या इलेक्शन के बाद। या फिर इलेक्शन कैंपेन के दौरान या इससे पहले, हम कब शादी करेंगे.. हम क्या एक शादी करें? ये चार सूबे हैं तो हर सूबे से एक बीवी होनी चाहिए और इसका इलेक्टोरल इम्पेक्ट क्या होगा?जब हमारी रिपोर्ट कंप्लीट हो जाती है तो मैं आपके सामने पेश करता हूं।' 





जब बिलावल ने शादी को लेकर ये जवाब दिया तो सब हंसने लगे। बता दें पाकिस्तान में चार प्रांत हैं, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब, सिंध और बलूचिस्तान। बिलावल भुट्टो 30 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। बिलावल पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टे और आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed