फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping PM Narendra Modi Thanks China Kailash Mansarovar Yatra

SCO: 'विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध', जिनपिंग से बोले पीएम मोदी

Sun, 31 Aug 2025 10:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिनजियान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिनजियान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 31 Aug 2025 10:45 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को अमेरिकी टैरिफ को लेकर जारी विवाद के बीच द्विपक्षीय वार्ता की। पीएम मोदी सात साल के अंतराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय चीन यात्रा पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
bilateral meeting with Chinese President Xi Jinping PM Narendra Modi Thanks China Kailash Mansarovar Yatra
पीएम मोदी का चीन दौरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को तियानजिन में अहम मुलाकात की। करीब एक घंटे चली इस बैठक में सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर, व्यापार और पारस्परिक रिश्तों को मजबूत करने जैसे तमाम मुद्दों पर बात हुई। अमेरिकी टैरिफ से जूझ रही दुनिया की नजर इस बैठक पर थी। पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच करीब 10 महीनों में यह पहली मुलाकात है। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात अक्तूबर 2024 में रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। चर्चा के लिए मुद्दों की व्यापकता को देखते हुए आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया है कि वे दिन में बाद में फिर से मिल सकते हैं।

विज्ञापन

 

'शांति और स्थिरता का माहौल'
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई थी, जिससे हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM Modi Xi Jinping Meet: टैरिफ वॉर के बीच मोदी-जिनपिंग के बीच अहम बैठक; 10 महीने में पहली द्विपक्षीय वार्ता

'कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन को लेकर समझौता हो गया है। कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल की जा रही हैं। हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हुए हैं। इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

'चीन आने के निमंत्रण और बैठक के लिए धन्यवाद'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की चीन की ओर से सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं। चीन आने के निमंत्रण और आज हमारी बैठक के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed