Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   big claim of Russian expert, Putin Fears Assassination, Thats why wont go to G-20 meeting

Putin Assasination Fear: पुतिन को हत्या का डर! इसलिए नहीं जाएंगे जी-20 बैठक में, रूसी विशेषज्ञ का बड़ा दावा

Fri, 11 Nov 2022 12:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 11 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

रूसी राजनयिक विशेषज्ञ मारकोव ने आशंका जताई है कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन की सेना की विशेष इकाई पुतिन की हत्या की साजिश रच रही हैं। इसलिए पुतिन जी-20 शिखर बैठक में नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
big claim of Russian expert, Putin Fears Assassination, Thats why wont go to G-20 meeting
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को क्या सच में अपनी हत्या का डर है और क्या इसी कारण से वे जी-20 शिखर बैठक में शामिल नहीं होंगे? जी, हां। रूस के एक कूटनीतिक विशेषज्ञ का यही दावा किया है।

विज्ञापन

रूसी राजनयिक विशेषज्ञ सेरगे मारकोव ने आशंका जताई है कि अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन की सेना की विशेष इकाई पुतिन की हत्या की साजिश रच सकती हैं। इसलिए पुतिन जी-20 शिखर बैठक में नहीं जाएंगे। 
विज्ञापन


बाली में हो रहा जी-20 शिखर सम्मेलन
इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन 15 व 16 नवंबर को हो रहा है। इसमें दुनिया के ताकतवर देशों के प्रमुख शामिल होंगे, लेकिन पुतिन के इसमें भाग नहीं लेने का दावा किया गया है। मारकोव का दावा है कि जी-20 शिखर सम्मेलन में पुतिन को अन्य देशों के शीर्ष नेता अपमानित कर सकते हैं, इस आशंका से भी पुतिन ने दौरा टाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के कूटनीतिक मामलों के जानकार मारकोव का दावा है कि यूक्रेन के खेरसोन से रूसी सेना वापस आ चुकी है। अब पुतिन को डर सता रहा है कि उनकी हत्या हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने यह आशंका जताई है। मारकोव का कहना है कि रूस विरोधी देशों की सेना की विशेष एजेंसियां पुतिन की हत्या की साजिश रच सकती हैं।

मारकोव रूसी सरकार के समर्थक माने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने यूक्रेन में जंग जीतने के लिए देश में रक्षा उत्पादन बढ़ाने और नई मिसाइलें बनाने का सुझाव दिया था। यह भी कहा था जंग जीतने में छह माह की देरी हो चुकी है। जी-20 सम्मेलन के मेजबान इंडोनेशिया ने गुरुवार को कहा था कि पुतिन इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। यदि पुतिन बाली जाते तो यूक्रेन  हमले के बाद यह पहला मौका होता, जब वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ एक मंच पर आते। 


खेरसान से रूसी फौज की वापसी से उठे सवाल
बता दें, यूक्रेन के खेरसोन से रूसी सेना की वापसी से कई सवाल उठ रहे हैं। इसे पुतिन की यूक्रेन में हार के तौर दर्शाया जा रहा है। हालांकि, रूस व पुतिन ने सैन्य वापसी के पीछे क्या रणनीति है, इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed