फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big agreement between US and Ukraine, agreement reached to stop attacks on commercial ships in the Black Sea

Ukraine: रूस-यूक्रेन ने माना अमेरिका का प्रस्ताव, काला सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने पर सहमत

Tue, 25 Mar 2025 10:51 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 25 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। अमेरिका की मध्यस्थता में रूस-यूक्रेन युद्ध विराम को लेकर बातचीत शुरू हुई है। इसके बाद अमेरिका और यूक्रेन में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी।

विज्ञापन
Big agreement between US and Ukraine, agreement reached to stop attacks on commercial ships in the Black Sea
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

युद्ध विराम वार्ता के बीच अमेरिका और यूक्रेन में बड़ा समझौता हुआ है। रूस के साथ युद्ध रोकने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अमेरिका और यूक्रेन ने सुरक्षित नौवहन, बल प्रयोग को समाप्त करने और काला सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने पर सहमति बनी है। दावा किया जा रहा है कि रूस भी इससे सहमत है। काला सागर के अलावा ऊर्जा से जुड़े इलाकों में भी मले रोकने पर सहमति बनने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा कि सैन्य उद्देश्यों के लिए भी व्यावसायिक जहाजों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके अलावा व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन इस पर भी सहमत हुए कि संयुक्त राज्य अमेरिका युद्धबंदियों के आदान-प्रदान, नागरिक बंदियों की रिहाई और यूक्रेनी बच्चों की वापसी में मदद करेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  युद्धविराम पर बातचीत के लिए US ने रूस-यूक्रेन के साथ कीं अलग-अलग बैठकें, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध विराम वार्ता को लेकर रविवार को अमेरिकी प्रतिनिधियों ने यूक्रेन के अधिकारियों से चर्चा की थी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई बैठक में काला सागर में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा के लिए हमले रोकने पर भी विचार किया गया था। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा था कि बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। 


ये भी पढ़ें:  अमेरिका-यूक्रेन में बड़ा समझौता, काला सागर में व्यावसायिक जहाजों पर हमले रोकने पर बनी सहमति

तीनों देशों की अलग-अलग मांग
पिछले दिनों तीन साल से जारी यूक्रेन युद्ध में 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम पर सैद्धांतिक सहमति बनी थी,लेकिन अभी तक इस पर पूरी तरह अमल नहीं हो पाया है। दोनों देशों के बीच अब भी ड्रोन और मिसाइलों से हमले जारी हैं। युद्धविराम के लिए सबसे बड़ा विवाद यह है कि कौन-कौन से ठिकाने हमलों से सुरक्षित रहेंगे।

अमेरिका का कहना है कि ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को इस समझौते में शामिल किया जाना चाहिए, जबकि रूस केवल ऊर्जा सुविधाओं तक इसे सीमित रखना चाहता है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह रेलवे और बंदरगाहों को भी इस सुरक्षा के दायरे में लाना चाहते हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed