{"_id":"663a61db54f894c9e90fcb11","slug":"biden-says-too-many-are-forgetting-horrors-unleashed-on-israel-by-hamas-on-october-7-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: ‘हमास के भयानक हमले को भूल रहे कई लोग’, राष्ट्रपति बाइडन ने याद दिलाई सात अक्तूबर की रात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: ‘हमास के भयानक हमले को भूल रहे कई लोग’, राष्ट्रपति बाइडन ने याद दिलाई सात अक्तूबर की रात
Tue, 07 May 2024 10:46 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 07 May 2024 10:46 PM IST
सार
Israel Hamas War: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि बहुत से लोग सात अक्टूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमले को भूल रहे हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के अलग अलग विश्वविद्यालयों में फलस्तीन के समर्थन में चल रहे प्रदर्शनों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को लोग प्रलय की भयावहता की अनदेखी कर रहे हैं। बाइडन ने साफ किया कि अमेरिका में किसी भी परिसर में या स्थान पर इस्राइल या यहूदी विरोधी भावना के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति को नष्ट करना शांतिपूर्ण विरोध नहीं बल्कि कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन ने याद दिलाई सात अक्तूबर की रात
बाइडन ने याद दिलाया कि 7 अक्टूबर की रात को हमास ने अचानक इस्राइल पर हमला किया था, जिसमें 1,200 लोगों की मौत हो गई और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। इस्राइल के अधिकारियों का मानना है कि गाजा में लगभग 130 से अधिक लोग कैद में हैं और इनकी सटीक संख्या जानना मुश्किल है। इस्राइल ने भी गाजा पट्टी पर व्यापक कार्रवाई कर इन हमलों का जवाब दिया था। जिसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी पर इस्राइली हमलों में 34,789 फलस्तीनी मारे गए हैं। बाइडन ने कहा कि लोग भूल रहे हैं कि यह आतंक हमास ने फैलाया है।
विज्ञापन
अमेरिका में अलग-अलग विश्विद्यालयों में हो रहे प्रदर्शन
गाजा पर की गई इस्राइल की जवाबी कार्रवाई के बाद से अमेरिका के कई कॉलेज परिसर तनाव का केंद्र बन गए हैं। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल को कोलंबिया विश्वविद्यालय से हुई। इसके बाद इसी तरह के प्रदर्शन न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय, प्रिंसटन, एमर्सन कॉलेज और दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में भी देखने को मिले। बाइडन ने कहा ‘भले ही इस्राइल और हमास के संघर्ष को लेकर हम असहमत हों लेकिन इस्राइल और यहूदियों की सुरक्षा के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं।’
विज्ञापन