{"_id":"5f2be4658ebc3e3ce151dde1","slug":"beirut-blast-triggers-strong-wave-devastation-in-brides-photoshoot-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरूत धमाका: दुल्हन के फोटोशूट में मची तबाही, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बेरूत धमाका: दुल्हन के फोटोशूट में मची तबाही, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 06 Aug 2020 04:49 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
बेरुत धमाके के दौरान फोटोशूट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को अचानक से हुए बम विस्फोट में अब तक 137 लोगों की मौत हो चुकी है और 5000 से अधिक घायल हैं। यह संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है। यह धमाका बेरूत बंदरगाह के पास उस वेयरहाउस में हुआ, जिसमें 2500 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था।
विज्ञापन
धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल होने लगे, लोगों द्वारा अलग-अलग जगह और एंगल से बनाए गए इन वीडियो में धमाके की तीव्रता का साफ पता लग रहा था। उधर, एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है जो लगातार शेयर हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक दुल्हन धमाके से ठीक पहले सफेद गाउन में अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट करवा रही है। तभी अचानक से तेज धमाके की आवाज होती है और धमाके से निकले शॉक वेव की वजह से सब कुछ बिखर जाता है। धमाका और फिर उससे निकली लहर इतनी तीव्र थी कि कैमरामैन समेत वहां मौजूद लोग काफी दूर जाकर गिरे। वीडियो में धमाके के बाद की तबाही और चारों तरफ अफरातफरी का माहौल साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
A Lebanese bride posed for photographs moments before a massive warehouse explosion sent a devastating blast wave across Beirut pic.twitter.com/dFTxR9gO8J
— Reuters (@Reuters) August 5, 2020
फिलहाल धमाके वाली जगह को पूरी तरह सील कर दिया गया है और राहत बचाव कार्य के लिए सेना को लगा दिया गया है। 2750 किलो के अमोनियम नाइट्रेट से हुए धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी वजह से आसपास के मकान, सड़कें, अस्पताल और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इतना ही नहीं धमाके की आवाज को 250 किलोमीटर दूर सायप्रस शहर में सुना गया।