फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Beijing Coronavirus cases cross 100 in 5 days, 2 lakh linked to Xinfadi cluster market screened

बीजिंग में 5 दिन में कोरोना मामलों की संख्या 100 के पार, दो लाख लोगों की जांच जारी

Tue, 16 Jun 2020 11:11 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 16 Jun 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Beijing Coronavirus cases cross 100 in 5 days, 2 lakh linked to Xinfadi cluster market screened
coronavirus china - फोटो : PTI

चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में स्थानीय रूप से प्रसारित कोविड-19 संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों में इस तरह के मामलों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। संक्रमितों की संख्या में हो रहे इजाफे को देखते हुए चीन सरकार ने लॉकडाउन, बाजारों को बंद करने और लोगों की जांच जैसे कदम उठाए हैं। 

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने बीजिंग में सामने आए नए मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा है कि शहर में प्रकोप के नए चरण को लेकर सिलसिलेवार ढंग से जांच की जानी चाहिए। बता दें कि, पिछले दो महीने से बीजिंग में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया था। 
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि, कुल मिलाकर सोमवार को चीन में कोविड-19 के 40 नए मामलों की पुष्टि की गई। इसमें से 32 मामले स्थानीय रूप से प्रसारित थे और आठ मामले बाहर से आए थे। स्थानीय रूप से प्रसारित मामलों में से 27 मामले राजधानी बीजिंग में सामने आए। वहीं, संक्रमण के चार मामले हुबेई प्रांत और एक सिचुआन प्रांत में सामने आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुनिया में संक्रमितों की संख्या 80 लाख के पार, चीन ने एक शहर में लगाया मार्शल लॉ

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग की माने तो, दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले बीजिंग में 11 जून से रिपोर्ट किए गए अधिकतर नए मामले बंद कर दिए गए शिनफादी बाजार से जुड़े हुए हैं। शिनफादी बाजार बीजिंग का एक बड़ा फल, सब्जी और मांस का बाजार है। हालांकि, महामारी विज्ञान की जांच उन मामलों को लेकर भी चल रही है, जो बाजार से जुड़े नहीं हैं।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया है कि शिनफादी बाजार के 8000 विक्रेताओं और कामगारों की न्यूक्लिक एसिड जांच की गई है और उन्हें चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। रविवार तक बीजिंग में 77,000 न्यूक्लिक जांच की गई। 


शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 मई तक शिनफादी बाजार पहुंचे दो लाख लोगों की घर-घर जाकर जांच की जा रही है, जहां उन्हें कॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से संपर्क किया गया है। इन लोगों की न्यूक्लिक जांच की जा रही है और इन्हें चिकित्सा निगरानी के लिए घर पर रहने को कहा गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिनफादी बाजार के आस-पास के 21 आवासीय परिसर को बंद कर दिया गया है। साथ ही हैडियन जिले के युक्वांडांग बाजार को भी बंद किया गया है, जहां संक्रमण के कुछ नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed