फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Corona positive cases crosses 8 million in world, Martial law imposed in baoding city of China

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 80 लाख के पार, चीन ने एक शहर में लगाया मार्शल लॉ

Tue, 16 Jun 2020 05:12 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 16 Jun 2020 05:12 AM IST
सार

  • चीन में कोविड-19 के 67 नए मामले आने के बाद बीजिंग में बड़े स्तर पर परीक्षण  जारी
  • पाकिस्तान : 24 घंटे में 5,000 से अधिक संक्रमित, 97 मरे

विज्ञापन
Corona positive cases crosses 8 million in world, Martial law imposed in baoding city of China
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप सोमवार को दुनिया में एक और रिकॉर्ड बना गया। विश्व में संक्रमितों की संख्या जहां 80 लाख का आंकड़ा पार कर गई वहीं मृतकों की संख्या 4.36 लाख को पार कर गई है। उधर, चीन में कोविड-19 के 67 नए मामले आने के बाद बीजिंग में बड़े स्तर पर परीक्षण बढ़ाते हुए हैबे प्रांत के बोडिंग शहर में मार्शल लॉ घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


चीन में हैबे प्रांत के बोडिंग शहर में  सबसे बड़े थोक बाजार शिनफादी नए सिरे से कोविड-19 क्लस्टर बनने के कारण यहां महामारी रोकने के मकसद से मार्शल लॉ लगाया गया है। स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि उच्च स्तर पर सतर्कता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यही नहीं बल्कि शिनफादी बाजार आसपास के जितने शहरों से जुड़ा हुआ है उनकी सीमाएं भी बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन


चीन ने बीजिंग में यात्रा करने वाले लोगों का बड़े स्तर पर परीक्षण भी शुरू कर दिया है। देश में अब तक 67 और बीजिंग में 42 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। उधर, दुनिया में सोमवार की शाम तक कुल संक्रमितों की संख्या 80.17 लाख से पार हो गई है। इनमें 4.36 लाख लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका में मृतक संख्या कम हुई है लेकिन मरने वालों का आंकड़ा अब भी 1.17 लाख से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान : 24 घंटे में 5,000 से अधिक संक्रमित, 97 मरे

पाकिस्तान में एक दिन में 5,248 नए मामलों के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,44,676 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 97 मौतों के साथ ही अब तक कुल मौतें 2,729 हो गई हैं। देश का पंजाब प्रांत ऐसा पहला राज्य बन गया है जहां सोमवार को 62 और लोगों की मौत के साथ यह आंकड़ा 1,031 हो गया है। यहां पंजाब और सिंध सर्वाधिक प्रभावित प्रांतों में से हैं।


इस बीच, सिंध प्रांत की महिला विकास मंत्री सैयदा शेहला रजा को भी कोविड-19 की पुष्टि हुई है। पंजाब प्रांत में हालात बिगड़ने के चलते लाहौर के कुछ क्षेत्रों में 15 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन के तहत रखे जाने की घोषणा की गई है।

ब्राजील: मृतकों की संख्या 43,000 पार, हालात बेकाबू

ब्राजील इन दिनों कोरोना का केंद्र बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या सोमवार तक 8.67 लाख को भी पार कर चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार से ज्यादा हो चुका है। देश में सोमवार को 17,110 नए मामले सामने आए जबकि 612 लोगों की मौत महामारी से हो गई। यहां राष्ट्रपति बोलसोनारो द्वारा लॉकडाउन हटाने के बाद से हालात बेकाबू हैं।

इस्राइल : संक्रमितों की संख्या हुई 19,000 पार

इस्राइल में एक दिन में 83 नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19,055 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है। इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15,375 हो गई। यहां 3,380 सक्रिय मामले हैं।

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 37 नए मामले

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 12,121 हो गई है। इनमें इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वाले 277 लोग भी शामिल हैं। कोरियाई रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र ने कहा कि नए मामलों में से 25 मामले सियोल क्षेत्र से सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed