{"_id":"60e2f8ed8ebc3e90ba777915","slug":"beijing-chinas-new-satellite-for-weather-forecasting-launched-will-keep-an-eye-on-icy-areas-and-sea-surface-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजिंग: मौसम पूर्वानुमान के लिए चीन का नया उपग्रह प्रक्षेपित, बर्फीले क्षेत्रों व समुद्र की सतह पर रखेगा नजर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बीजिंग: मौसम पूर्वानुमान के लिए चीन का नया उपग्रह प्रक्षेपित, बर्फीले क्षेत्रों व समुद्र की सतह पर रखेगा नजर
Mon, 05 Jul 2021 05:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:49 PM IST
सार
एफवाई-3ई नाम का यह उपग्रह आठ साल तक सेवा देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन ने सोमवार को एक नया मौसम उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह देश की मौसम पूर्वानुमान क्षमता को बढ़ाने के अलावा विश्व के बर्फ से ढंके हिस्से और समुद्र की सतह के तापमान की भी निगरानी करेगा।
विज्ञापन
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक उपग्रह को उत्तर पश्चिम चीन में जियुक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से उसकी निर्धारित कक्षा में भेजा गया। खबर के मुताबिक, उपग्रह, 11 दूर-संवेदी पेलोड से लैस है। एफवाई-3ई नाम का यह उपग्रह सुबह के समय के लिए विश्व का पहला मौसम उपग्रह होगा। यह आठ साल तक सेवा देगा।
विज्ञापन
खबर में कहा गया है कि यह विश्व के बर्फ से ढंके हिस्से, समुद्र की सतह के तापमान, प्राकृतिक आपदा और पारिस्थितिकी की भी निगरानी करेगा तथा मौसमी आपदओं का प्रभाव घटाने में मदद करेगा। इसके अलावा, यह सौर एवं अंतरिक्ष वातावरण तथा उनके प्रभावों की भी निगरानी करेगा।
विज्ञापन