फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bed Bath and Beyond CFO dies after falling from New York Jenga Tower

New York: बेड बाथ एंड बियॉन्ड के सीएफओ का निधन, न्यूयॉर्क के जेंगा टॉवर की 18वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

Sun, 04 Sep 2022 08:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 08:02 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जेंगा टॉवर 18वीं मंजिल से गिरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नल 2020 में बेड बाथ एंड बियॉन्ड में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
Bed Bath and Beyond CFO dies after falling from New York Jenga Tower
बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के सीएफओ गुस्तावो अर्नल - फोटो : ANI

विस्तार

बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के सीएफओ गुस्तावो अर्नल की न्यूयॉर्क के जेंगा टॉवर में गिरकर मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जेंगा टॉवर 18वीं मंजिल से गिरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, 52 वर्षीय गुस्तावो अर्नल 2020 में अमेरिका के खुदरा स्टोर चेन बेड बाथ एंड बियॉन्ड में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कॉस्मेटिक ब्रैंड एवन के लिए काम करते थे। इसके बाद उन्होंने प्रोक्टर ऐंड गैंबल के लिए भी काम किया था।

विज्ञापन


 वहीं, पुलिस का कहना है कि गुस्तावो अर्नल ने शुक्रवार को मैनहट्टन के ट्रिबेका पड़ोस में 56 लियोनार्ड स्ट्रीट की 18 वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। वे संकटों का सामना कर रही कंपनी बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष भी थे। उनकी मौत के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक की पहचान हो सकी। गौरतलब है कि अमेरिका स्थित चेन बेड बाथ एंड बियॉन्ड को हाल ही में वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 अगस्त को अर्नल ने कंपनी के स्टॉक में 42,513 शेयर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से थोड़ा अधिक में बेचे थे। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में अपने 150 स्टोर बंद करने की घोषणा भी की थी। साथ ही बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक अपने कर्मचारियों की छटनी करके पैसे बचाने की दिशा में भी काम  कर रही थी। वहीं, बेड बाथ एंड बियॉन्ड इंक को लगातार दूसरी तिमाही में भी कंपनी को अपनी बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed