फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BBC Row UK government closely monitoring as tax enquiries in India continue

BBC IT Surveys: आयकर विभाग ने बीबीसी के दो और दफ्तर खंगाले, वित्तीय डाटा तैयार कर रहे अफसर

Thu, 16 Feb 2023 05:40 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Feb 2023 05:40 AM IST
सार

ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने कहा कि वे भारत में बीबीसी के दफ्तरों में किए गए सर्वे की रिपोर्टों की करीब से निगरानी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
BBC Row UK government closely monitoring as tax enquiries in India continue
बीबीसी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तरों पर मंगलवार को आईटी के सर्वे के बाद से माहौल गर्म है। आयकर विभाग का सर्वे अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बताया जा रहा है कि विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक और पेपर आधारित वित्तीय डाटा की प्रतियां तैयार कर रहे हैं। इससे पहले, ब्रिटेन की सरकार ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। 

विज्ञापन


बीबीसी इंडिया के खिलाफ कर चोरी के आरोपों में विभाग ने उसके दिल्ली और मुंबई के साथ ही उससे संबंधित कम से कम दो और दफ्तरों में मंगलवार को सर्वेक्षण शुरू किया था। मंगलवार को सुबह 11:30 बजे विभाग के अधिकारी बीबीसी के कार्यालयों में पहुंचे थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि विभाग बीबीसी के वित्त और कुछ अन्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इसके अलावा पत्रकारों और अन्य विभागों के कर्मचारियों को मंगलवार की रात ही जाने दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कुछ कंप्यूटर उपकरणों और मोबाइल फोन का क्लोन भी बनाया था। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा था कि बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान और ट्रांसफर प्राइसिंग से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है।

दिल्ली और मुंबई में अधिकारियों ने कहा कि बीबीसी की सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान (International Taxation) और हस्तांतरण मूल्य (Transfer Pricing) से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए सर्वे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का आरोप है कि ब्रिटिश प्रसारक को पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन उसने उनका अनुपालन नहीं किया और अपने मुनाफे को काफी हद तक डायवर्ट कर दिया। हालांकि, कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ब्रिटेन सरकार के सूत्रों ने कहा था कि वे भारत में बीबीसी के दफ्तरों में किए गए सर्वे की रिपोर्टों की करीब से निगरानी कर रहे हैं। 

आयकर विभाग की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की जा रही है, जब कुछ हफ्ते पहले बीबीसी ने दो भागों वाली एक विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेशन' जारी की थी। इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र किया गया है। 

आयकर विभाग के अधिकारी अभी भी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों में ही हैं। बीबीसी के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कई कर्मचारी दफ्तर छोड़कर चले गए हैं, लेकिन कुछ को यही रहने के लिए कहा गया है और वे पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। 

प्रवक्ता ने कहा, हम इस समय अपने कर्मचारियों का समर्थन कर रहे हैं और इस स्थिति को जल्द से जल्द हल करने की उम्मीद करते हैं। हमारा प्रोडक्शन और पत्रकारिता सामान्य रूप से जारी है और हम भारत में अपने दर्शकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  


अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा- स्वतंत्र प्रेस का करते हैं समर्थन
बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर विभाग के सर्वे को लेकर अमेरिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, हम भारतीय आयकर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी के कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानते हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं अभी इतना ही कहूंगा कि हम दुनियाभार में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed