{"_id":"600755808ebc3e32852b80ee","slug":"bbc-apologize-to-showing-incomplete-map-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का अधूरा नक्शा दिखाने पर बीबीसी ने मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत का अधूरा नक्शा दिखाने पर बीबीसी ने मांगी माफी
Wed, 20 Jan 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:26 AM IST
सार
- कहा, गलती से हुआ नक्शे का इस्तेमाल, जिसे अब सुधार लिया गया
- एक कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान जम्मू-कश्मीर की सीमाएं गायब मिलीं
विज्ञापन
भारत का नक्शा....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन की समाचार प्रसारण कंपनी बीबीसी ने भारत का अधूरा नक्शा दिखाने पर मंगलवार को माफी मांगी और कहा है कि उसने गलती से एक अधूरे नक्शे का इस्तेमाल किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर की सीमाएं पूरी तरह से गायब थीं। बीबीसी के प्रवक्ता ने कहा, यह गलती सुधार ली गई है। अगर कोई अपराध हुआ हो उसके लिए हम माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने इस बारे में एक औपचारिक शिकायत पत्र दिया था, जिसके बाद ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरशन (बीबीसी) ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
एक वीडियो प्रसारण में अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के बारे में एक कार्यक्रम ‘अमेरिकी चुनाव 2020: दुनिया भर के देश जो बाइडन से क्या चाहते हैं’ चलाया जा रहा था, जिसमें भारत का नक्शा दर्शाते वक्त केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरहदें गायब थीं। भारत-ब्रिटिश सर्वदलीय संसदीय समूह के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने अपनी शिकायत में इसे गंभीर अपमान बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, यह भारत और ब्रिटेन में रह रहे लाखों भारतीयों का अपमान बताया। शर्मा ने बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी को लिखे पत्र में इस बारे में उनसे स्पष्टीकरण मांगा।