फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladeshi PM Sheikh Hasina may retirement from politics

राजनीति से रिटायरमेंट ले सकती हैं बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना

Sat, 16 Feb 2019 07:59 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 16 Feb 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi PM Sheikh Hasina may retirement from politics
sheikh hasina
ऐतिहासिक चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना ने अपना यह कार्यकाल पूरा करने के बाद राजनीति से रिटायरमेंट लेने के संकेत दिए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में सबसे ज्यादा 11 बार संसदीय चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुकीं शेख हसीना युवा नेताओं को आगे बढ़ाने के लिए जगह खाली करना चाहती हैं। विश्व की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल शेख हसीना पूर्वी पाकिस्तान को आजाद बांग्लादेश बनवाने वाले बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की बेटी हैं। 
विज्ञापन


उनकी पार्टी अवामी लीग ने महज एक महीना पहले ही भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतते हुए सत्ता पर लगातार तीसरी बार कब्जा बरकरार रखा है। बांग्लादेशी समाचार पत्र डेली ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, 71 वर्षीय हसीना ने जर्मनी की रेडियो सेवा डायचे वेले को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरा यह लगातार तीसरा कार्यकाल (प्रधानमंत्री पद पर) है और इससे पहले मैं 1996 से 2001 तक प्रधानमंत्री थी। 
विज्ञापन


ऐसे में यह चौथा कार्यकाल है। मेरा मानना है कि हर किसी को एक जगह ब्रेक लेना चाहिए, जिससे हम युवा पीढ़ी को जगह दे सकें। अखबार के मुताबिक, मंगलवार को भी गाजीपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गोपालगंज स्थित अपने पुरखों के गांव तुंगीपारा में जाकर अपना रिटायरमेंट बिताने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed