{"_id":"694e946c8fa039ac940556db","slug":"bangladesh-tarique-rahman-prayed-at-his-father-s-grave-after-19-years-stand-alone-amid-tight-security-bnp-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: 19 साल बाद पिता की कब्र पर तारिक रहमान, कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ देर अकेले खड़े होकर की प्रार्थना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: 19 साल बाद पिता की कब्र पर तारिक रहमान, कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ देर अकेले खड़े होकर की प्रार्थना
Fri, 26 Dec 2025 07:28 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:28 PM IST
सार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने 19 साल बाद अपने पिता की कब्र पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इससे पहले वे साल 2006 में आखिरी बार अपने पिता के कब्र पर पहुंचे थे। इस दौरान तारिक रहमान कब्र के सामने कुछ समय तक अकेले खड़े नजर आए।
विज्ञापन
तारिक रहमान ने 19 साल बाद पिता की कब्र पर नमाज अता की।
- फोटो : Facebook @bnpbd78
विस्तार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान आज 19 साल बाद अपने पिता और पार्टी के संस्थापक, पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र पर पहुंचे। उन्होंने शाम करीब 4:50 बजे कब्र पर फूल चढ़ाए और प्रार्थना की। तारिक रहमान के साथ बीएनपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन कब्र परिसर के अंदर केवल वरिष्ठ नेताओं को ही जाने की अनुमति दी गई। आम पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें - Mosque Bombing In Syria: सीरिया में नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण बम धमाका, कम से कम छह लोगों की मौत, 21 घायल
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तारिक रहमान के दौरे से पहले ही दोपहर 12 बजे से कब्र और उसके आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी), रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी), पुलिस और सेना के साथ-साथ सभी सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहीं। पार्क में मौजूद आम लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया और किसी को भी कब्र के पास जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
बाहर लगे नारे, अंदर सन्नाटा
जब तारिक रहमान कब्र पर श्रद्धांजलि दे रहे थे, तब कब्र परिसर के बाहर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे थे। वे हाथों में बैनर और पार्टी नेता की तस्वीरें लिए हुए थे और छोटे-छोटे जुलूस निकाल रहे थे।
बस से पहुंचे, समर्थकों को किया अभिवादन
तारिक रहमान दोपहर करीब 1 बजे अपने गुलशन स्थित आवास से बस से रवाना हुए। भारी भीड़ के कारण उनका काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा और लगभग दो घंटे बाद वे जियाउर रहमान की कब्र तक पहुंचे। रास्ते में उन्होंने जमा हुए समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
यह भी पढ़ें - Bangladesh Unrest: आम चुनाव से पहले अंतरिम सरकार के विशेष सहायक खुदा बख्श का इस्तीफा, जानें क्या है वजह
आखिरी बार 2006 में पिता की कब्र पर गए थे तारिक
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीएनपी नेता तारिक रहमान आखिरी बार 1 सितंबर 2006 को अपने पिता की कब्र पर गए थे। इसके बाद आज, 19 साल बाद, उन्होंने वहां जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन