फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Protest by BNP against Sheikh Hasina Government demands PM resignation news in hindi

Bangladesh Protests: ढाका में प्रदर्शन के लिए जुटे हजारों लोग, मांगा प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा

Sat, 10 Dec 2022 02:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 10 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

हसीना सरकार की तरफ से इन प्रदर्शनों पर तमाम पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना काफी अहम घटनाक्रम है। इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सात सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ही अपने इस्तीफे का भी एलान कर दिया। 

विज्ञापन
Bangladesh Protest by BNP against Sheikh Hasina Government demands PM resignation news in hindi
बांग्लादेश में बीएनपी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन। - फोटो : Social Media

विस्तार

बांग्लादेश में सरकार के विरोध में शनिवार सुबह ही प्रदर्शन शुरू हो गए। विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में बुलाई गई रैली में हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ढाका के सैयदाबाद में गोपालबाग मैदान भीड़ से खचाखच भर गया। यह लोग लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग उठा रहे हैं। बीएनपी की मांग है कि बांग्लादेश में तत्काल चुनाव का एलान किया जाए।
विज्ञापन


हसीना सरकार की तरफ से इन प्रदर्शनों पर तमाम पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना काफी अहम घटनाक्रम है। इस बीच बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सात सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान ही अपने इस्तीफे का भी एलान कर दिया। 
विज्ञापन


क्या है बीएनपी की मांग?
बीएनपी सत्ताधारी अवामी लीग के बजाय एक कार्यवाहक सरकार के तहत नए सिरे से चुनाव कराने के लिए प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी ने संदेह जताया है कि शेख हसीना प्रशासन चुनाव में धांधली कर सकता है। बांग्लादेश में अगले आम चुनाव 2024 में होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीएनपी की ढाका रैली से पहले पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और कई अन्य घायल हो गए। दो दिन बाद बीएनपी के नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed