{"_id":"60fda1748ebc3eeacc42412e","slug":"bangladesh-government-warns-no-space-will-be-left-in-hospitals-if-covid-cases-keep-rising-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में कोरोना: सरकार ने चेताया, ऐसे ही बढ़ते रहे मामले तो नहीं बचेगी अस्पतालों में जगह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में कोरोना: सरकार ने चेताया, ऐसे ही बढ़ते रहे मामले तो नहीं बचेगी अस्पतालों में जगह
Sun, 25 Jul 2021 11:07 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:07 PM IST
सार
बांग्लादेश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों और इससे होने वाली मौतों के आंकड़ों में तेजी का सामना कर रहा है। रविवार को यहां इस बीमारी के 11,291 नए मामले सामने आए और 228 संक्रमितों की जान चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की सरकार ने रविवार को चेतावनी दी कि जिस रफ्तार से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, अगर उसी रफ्तार से बढ़ते रहे दो यहां के अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं बचेगी। सरकार ने ईद-उल-अजहा की छुट्टियों के बाद बढ़े कोरोना और इससे मौत के आंकड़ों पर चिंता जताई। सरकार ने पिछले सप्ताद ईद-उल-अजहा को देखते हुए सख्त लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी थी।
विज्ञापन
लेकिन, शुक्रवार को इसने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिक सख्त 14 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। 'दि डेली स्टार' समाचार पत्र के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री जाहिद मलिक ने कहा है कि नए मामलों को रोकने के लिए सभी को लॉकडाउन के दौरान प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए। हम नहीं चाहते कि बीमारी के नए मामले बढ़ें। मामलों को कम करने के लिए संक्रमण को घटाना होगा।
विज्ञापन
देश के कई शहरों में संक्रमण की बढ़ती दर पर चिंता जताते हुए मलिक ने कहा कि अगर यह दर इसी तरह बढ़ती रही तो अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी। उन्होंने कहा, 'अगर कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण में नहीं आती है तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा, जो हम नहीं चाहते हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।'
विज्ञापन