फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bangladesh court sends three accused in police remand of mp Anwarul Azim Anar murder case

Bangladesh: सांसद की हत्या के तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे गए, शरीर के टुकड़े करके फेंके

Fri, 24 May 2024 09:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 May 2024 09:38 PM IST
सार

कोलकाता पुलिस ने जांच के आधार पर कहा है कि बांग्लादेशी सांसद की पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर शरीर के टुकड़े करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। अभी तक अनवारुल अजीम अनार का शव बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
bangladesh court sends three accused in police remand of mp Anwarul Azim Anar murder case
बांग्लादेश के सांसद अनवरुल अजीम। - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अदालत ने अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या के तीन संदिग्धों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने संदिग्धों की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने आठ दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया। बांग्लादेश की सत्ताधारी अवामी लीग पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हाल ही में कोलकाता में हत्या कर दी गई थी।  
विज्ञापन


सांसद की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने का शक
अनार बांग्लादेश की जेनाइदेह-4 संसदीय सीट से सांसद और साथ ही अवामी लीग की कालीगंज इकाई के अध्यक्ष थे। वह इलाज कराने 12 मई को कोलकाता आए थे, लेकिन 13 मई से लापता हो गए थे। कोलकाता पुलिस ने जांच के आधार पर कहा है कि बांग्लादेशी सांसद की पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर शरीर के टुकड़े करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। अभी तक अनवारुल अजीम अनार का शव बरामद नहीं हुआ है। बांग्लादेश पुलिस ने इस हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को ढाका से गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान तनवीर, शिमुल भुइयां, सिलिस्टी रहमान के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


दो तीन महीने पहले बनाई थी हत्या की योजना
बांग्लादेश पुलिस ने बताया कि भुइयां पुरबो बांग्लार कम्युनिस्ट पार्टी का नेता है और उसने अमानुल्लाह नाम से एक फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। इसी पासपोर्ट से वह कोलकाता पहुंचा था। अजीम अनार की हत्या की योजना दो तीन महीने पहले बनाई गई थी और इसका मास्टरमाइंड सांसद के दोस्त बांग्लादेश मूल का अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां शाहीन को बताया जा रहा है। हत्या के बाद शाही नेपाल के रास्ते अमेरिका भाग गया है। अख्तरुज्जमां शाहीन ने जमीर अनार की हत्या के लिए हत्यारों को पांच करोड़ रुपये दिए थे। बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से कसाई है और माना जा रहा है कि वह भी अनार की हत्या में शामिल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed