फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangkok: Antonio Guterres last week says we can only avert the Myanmar crisis, peace and stability is a distant dream

संयुक्त राष्ट्र चिंतित: गुटेरस ने कहा- हम म्यांमार संकट को केवल टाल सकते हैं, शांति और स्थिरता दूर का सपना

Mon, 27 Sep 2021 01:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 27 Sep 2021 01:29 AM IST
सार

पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उद्घाटन भाषण में एंटोनियो गुटेरस ने म्यांमार को अफगानिस्तान और इथियोपिया जैसे राष्ट्रों के साथ तुलना कर परिभाषित किया। म्यांमार में आठ महीने पहले सेना के सत्ता पर काबिज होने के बाद बढ़ती हिंसा की वजह से स्थिति लगातार बिगड़ी है। वहां एक खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई है।
 

विज्ञापन
Bangkok: Antonio Guterres last week says we can only avert the Myanmar crisis, peace and stability is a distant dream
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के उद्घाटन भाषण में म्यांमार को अफगानिस्तान और इथियोपिया जैसे राष्ट्रों के साथ परिभाषित किया। ये ऐसे देश हैं, जहां शांति और स्थिरता एक दूर का सपना है।

विज्ञापन


गुटेरस ने सैन्य शासित दक्षिण पूर्व एशिया के अशांत देश के लोगों के लिए लोकतंत्र, शांति, मानवाधिकारों और कानून का शासन बहाल करने में पूरा समर्थन देने की घोषणा की। देश में आठ महीने पहले सेना के सत्ता पर काबिज होने के बाद बढ़ती हिंसा की वजह से म्यांमार की स्थिति लगातार बिगड़ी है। वहां एक खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


हालांकि संयुक्त राष्ट्र म्यामांर के शासकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि उन्हें चीन और रूस का समर्थन है। चीन और रूस म्यांमार के शीर्ष हथियार आपूर्तिकर्ताओं में से हैं, साथ ही साथ इसकी सत्तारूढ़ सेना के प्रति वैचारिक सहानुभूति रखते हैं। ये दोनों देश सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं और हथियारों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के संयुक्त राष्ट्र के किसी भी प्रयास के खिलाफ ये दोनों देश निश्चित रूप से वीटो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed