फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baltimore bridge collapse likely to lead to largest single marine insurance loss Lloyd Chief

Baltimore Bridge Collapse: बाल्टीमोर पुल हादसे से अरबों डॉलर के बीमा दावों का संकट, भारी नुकसान की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 06:28 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 29 Mar 2024 06:28 AM IST
सार

अनुमान है कि घटना से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंंने कहा कि यह त्रासदी अब तक की सबसे बड़ी समुद्री बीमा नुकसान बनने की क्षमता रखती है। इसके पहले 2012 में कोस्टा कॉनकॉर्डिया लक्जरी क्रूज लाइनर में सबसे बड़ी आपदा घटी थी।

विज्ञापन
Baltimore bridge collapse likely to lead to largest single marine insurance loss Lloyd Chief
बाल्टीमोर ब्रिज हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

लंदन के वाणिज्यिक बीमा बाजार लॉयड के अध्यक्ष ब्रूस कार्नेगी ब्राउन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाल्टीमोर के फ्रांसिस स्कॉट के ब्रिज ढहने से कई अरब डॉलर का बीमा नुकसान होने की संभावना है। इस त्रासदी के कारण बीमा दावों में करीब 4 अरब डॉलर तक के नुकसान होने की आशंका जताई गई है। ब्राउन ने बताया कि कुल बीमा नुकसान का आंकड़ा लगाना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


अनुमान है कि घटना से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। उन्होंंने कहा कि यह त्रासदी अब तक की सबसे बड़ी समुद्री बीमा नुकसान बनने की क्षमता रखती है। इसके पहले 2012 में कोस्टा कॉनकॉर्डिया लक्जरी क्रूज लाइनर में सबसे बड़ी आपदा घटी थी।
विज्ञापन


दो मजदूरों के शव बरामद
बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट पुल ढहने के बाद लापता मजदूरों में से दो के शव बरामद हुए हैं। विशाल कार्गो जहाज जब पुल से टकराया तो ये पिक-अप ट्रक में थे। इसी समय पुल ढह गया। मैरीलैंड पुलिस ने कहा कि फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के कंक्रीट और स्टील के मलबे में और भी वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed