फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan Punjab road accidents many dead injured truck fell dry canal Galapur Bangla bridge due to fog

Pakistan: घने कोहरे ने पाकिस्तान में ली 24 लोगों की जान, पंजाब और बलूचिस्तान में सड़क हादसों से मचा कोहराम

Sat, 17 Jan 2026 04:37 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sat, 17 Jan 2026 04:37 PM IST
सार

पाकिस्तान में घने कोहरे के कारण पंजाब और बलूचिस्तान में दो बड़े सड़क हादसे हुए। सरगोधा में ट्रक नहर में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि बलूचिस्तान में कोच पलटने से कई यात्री घायल हुए। 

विज्ञापन
Balochistan Punjab  road accidents many dead injured truck fell dry canal Galapur Bangla bridge due to fog
हादसा - फोटो : एडोव

विस्तार

पाकिस्तान में शनिवार को घने कोहरे ने दो बड़े सड़क हादसों को जन्म दिया। पंजाब और बलूचिस्तान में अलग-अलग दुर्घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सबसे दर्दनाक हादसा पंजाब के सरगोधा जिले में हुआ, जहां एक ट्रक पुल से नीचे सूखी नहर में गिर गया। वहीं बलूचिस्तान के ओरमारा इलाके में एक कोच पलट गई। दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

विज्ञापन


पंजाब के सरगोधा जिले में यह हादसा तड़के हुआ। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक इस्लामाबाद से फैसलाबाद जा रहा था। इसमें 23 लोग सवार थे, जो एक जनाजे में शामिल होने जा रहे थे। घने कोहरे के कारण मोटरवे बंद थी, इसलिए चालक ने स्थानीय रास्ता अपनाया। कोट मोमिन तहसील के गालापुर बंगला पुल पर पहुंचते ही ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पुल से नीचे सूखी नहर में जा गिरा।
विज्ञापन


हालात कितने गंभीर रहे?
इस हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे। नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ट्रक पलटने के बाद कई यात्री उसके नीचे फंस गए, जिससे रेस्क्यू कार्य बेहद मुश्किल हो गया। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल कोट मोमिन ले जाया गया। इनमें से तीन घायलों को बाद में तहसील मुख्यालय अस्पताल रेफर किया गया। रेस्क्यू टीम को घटना की सूचना रात एक बजकर 48 मिनट पर मिली थी, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान में क्या हुआ?

  • बलूचिस्तान के में एक यात्री कोच पलट गई।
  • इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
  • यह दुर्घटना भी कोहरे और खराब दृश्यता के कारण हुई।
  • दोनों हादसों में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।


कोहरे से क्यों बढ़ रहे हैं हादसे?
सर्दियों के मौसम में पंजाब और आसपास के इलाकों में घना कोहरा आम बात है। कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे वाहन चालकों को सड़क और पुल का अंदाजा नहीं लग पाता। इसी वजह से शनिवार को एम-1, एम-2, एम-3, एम-4 और एम-11 समेत कई मोटरवे को बंद करना पड़ा। बार-बार हो रहे ऐसे हादसे यह दिखाते हैं कि खराब मौसम में वैकल्पिक मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। 


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article