{"_id":"5ecc475f8ebc3e90470cfe8c","slug":"balochistan-latest-news-according-to-baloch-voice-association-one-member-missing-from-every-family-in-balochistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना पर गंभीर आरोप, बलूचिस्तान में हर परिवार से एक सदस्य हो रहा गायब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक सेना पर गंभीर आरोप, बलूचिस्तान में हर परिवार से एक सदस्य हो रहा गायब
Tue, 26 May 2020 04:02 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 26 May 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
pakistan army(file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में करीब हर परिवार से एक सदस्य गायब है। बलोच सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये यह जानकारी दी और इसके लिए पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाए। पेरिस स्थित गैर सरकारी संगठन बलोच वॉयस एसोसिएशन ने ‘बलूचिस्तान में नरसंहार को रोकें’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने पाकिस्तान की सेना पर देश के संसाधन संपन्न प्रांत बलूचिस्तान में बुद्धिजीवियों, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपहरण कर यातना देने और मौत के घाट तक उतार देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान बलोच सामाजिक कार्यकर्ता मामा कादिर बलोच ने कहा, मैं अभी क्वेटा में लापता हुए बलोच लोगों के परिवार के सदस्यों के शिविर से बात कर रहा हूं।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ही बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से कई लोग लापता हुए, जिनमें अधिकतर छात्र हैं। आईएसआई पर आरोप लगाते हुए मामा कादिर ने कहा, बलूचिस्तान से लोगों को भगाने के लिए पाकिस्तानी सेना कोरोना वायरस की स्थिति का फायदा उठा रही है। बलूचिस्तान के करीब हर परिवार से एक व्यक्ति गायब है, जिनमें महिलाएं व बच्चे तक शामिल हैं। हमारे पास ऐसे 350 से अधिक महिलाओं और 200 शिशुओं की सूची है, जो गायब होने का शिकार हैं।
विज्ञापन