फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baloch protesters came out to protest against police action, committee took out protest rally

Balochistan: पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरे बलूच प्रदर्शनकारी, समिति ने निकाली विरोध रैली

Mon, 24 Mar 2025 10:41 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा Published by: बशु जैन Updated Mon, 24 Mar 2025 10:41 AM IST
सार

बलूचिस्तान के लासबेला में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और आंसू गैस के गोले दागने पर बलूच मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती समिति ने विरोध में रैली निकाली। एक्स पर समिति ने कहा कि रैली में बलूच लोगों का उत्पीड़न समेत कई मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Baloch protesters came out to protest against police action, committee took out protest rally
रैली निकालते लोग। - फोटो : एक्स/@BalochYakjehtiC

विस्तार

बलूचिस्तान के लासबेला में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने और आंसू गैस के गोले दागने पर बलूच मानवाधिकार समूह बलूच यकजेहती समिति ने विरोध में रैली निकाली। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एक्स पर समिति ने कहा कि रैली में बलूच लोगों का उत्पीड़न समेत कई मुद्दे उठाए। सुबह बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी ने धरना प्रदर्शन के खिलाफ और गिरफ्तार लोगों की बरामदगी के लिए विरोध रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। साथ ही लापता लोगों के रिश्तेदार भी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'महरंग को हिरासत में लिए 38 घंटे से अधिक बीते', एमनेस्टी इंटरनेशनल ने तत्काल रिहाई की मांग की

एक अन्य एक्स पोस्ट में  बलूच यकजेहती समिति ने कहा था कि वह महरंग बलूच, बेबिगर बलूच और बेबो बलूच के गायब होने और गिरफ्तारी के खिलाफ 24 मार्च को धरना देगी। जब तक कार्यकर्ताओं को सुरक्षित रूप से बरामद नहीं किया जाता। तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे। क्योंकि चुप रहना उत्पीड़न सहना होता है। 


संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत ने की निंदा
महरंग बलूच की गिरफ्तारी की संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत मैरी लॉलर ने निंदा की। उन्होंने कहा कि बलूच यकजेहती समिति के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किए जाने से चिंतित हूं।

ये भी पढ़ें: बलूच प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आरोप; बलूचिस्तान में चार पुलिसकर्मी और मजदूरों की हत्या

इससे पहले पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलोच को क्वेटा पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह अपने समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में हिस्सा ले रही थीं। माना जा रहा है कि बलूच यकजेहती समितियों (बीवाईसी) द्वारा बुलाए गए विरोध प्रदर्शनों के कारण प्रांत में तनावपूर्ण स्थिति है। 



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed