फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amnesty International demands immediate release of Baloch rights activist Mahrang Baloch in Pakistan

Mahrang Baloch: 'महरंग को हिरासत में लिए 38 घंटे से अधिक बीते', एमनेस्टी इंटरनेशनल ने तत्काल रिहाई की मांग की

Mon, 24 Mar 2025 12:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:22 AM IST
सार

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि महरंग बलूच को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए हुए 38 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। उन्हें उनके वकीलों पर परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बलूचिस्तान में मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां और हिरासत में लिए जाने की चिंताजनक रिपोर्टें भी हैं। संगठन ने महरंग की तत्काल रिहाई की मांग की। 

विज्ञापन
Amnesty International demands immediate release of Baloch rights activist Mahrang Baloch in Pakistan
महरंग बलूच - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

विस्तार

दक्षिण एशिया के एमनेस्टी इंटरनेशनल क्षेत्रीय कार्यालय ने रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों से बलोच कार्यकर्ता महरंग बलूच समेत हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग की। संस्था ने इसके अलावा उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार बहाल करने की मांग भी की।

विज्ञापन


पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महरंग बलूच को अवैध हिरासत में लिए हुए 38 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। बलूच को उनके वकीलों और परिवार से मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


बलूचिस्तान में मनमाने ढंग से गिरफ्तारियों की रिपोर्ट
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'महरंग बलूच को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिए हुए 38 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। उन्हें उनके वकीलों पर परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बलूचिस्तान में मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां और हिरासत में लिए जाने की चिंताजनक रिपोर्टें भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Balochistan: बलूच प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आरोप; बलूचिस्तान में चार पुलिसकर्मी और मजदूरों की हत्या

महरंग को तुरंत रिहा करें पाकिस्तानी अधिकारी: संगठन
संगठन ने आगे कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को महरंग बलूच और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करना चाहिए। इसके अलावा, बलूच कार्यकर्ताओं को फर्जी मामलो में फंसाकर उनकी हिरासत को गैरकानूनी रूप से बढ़ाने से बचना चाहिए। 



महरंग को शनिवार सुबह हिरासत में लिया गया 
उल्लेखनीय है कि महरंग बलूच को शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया था। महरंग मानवाधिकार आंदोलन से जुड़ी हैं। वे बलूच लोगों के अधिकारों की प्रबल पैरोकार के रूप में जानी जाती हैं। सुरक्षा बलों ने कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था।


ये भी पढ़ें: क्वेटा: बलोच प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं गोलियां, 3 की मौत; शवों के साथ धरना दे रहे लोगों पर बर्बर कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी बलूच की हिरासत पर जताई चिंता
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार रक्षकों की विशेष दूत मैरी लॉलर सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी महरंग बलूच की हिरासत पर चिंता व्यक्त की और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। लॉलर ने कहा कि क्वेटा में बलूच यकजेहती समिति के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद महरंग बलूच और कई अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की खबरें बहुत चिंताजनक हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे दमन की ओर ध्यान खींचा है। इस घटना ने बलूच कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के साथ हो रहे व्यवहार के बारे में चिंता जताई है, जिससे यह साबित होता है कि ऐसे मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत है।

वैश्विक मानवाधिकार संगठन है एमनेस्टी इंटरनेशनल
उल्लेखनीय है कि एमनेस्टी इंटरनेशनल एक वैश्विक मानवाधिकार संगठन है जो मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए शोध और कार्रवाई करता है। इसका दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों को कवर करता है और मानवाधिकार रक्षकों के लिए समर्थन और वकालत के जरिए मानवाधिकारों को बढ़ावा देने का काम करता है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed