फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bacterial outbreak in China after covid 19 which infected more than three thousand people

चीन में कोरोना के बाद फैला बैक्टीरियल इंफेक्शन, 3000 से ज्यादा लोग संक्रमित

Sat, 19 Sep 2020 11:46 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 19 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
bacterial outbreak in China after covid 19 which infected more than three thousand people
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के हमले के बाद चीन अब बैक्टीरियल इंफेक्शन का सामना कर रहा है। उत्तरपूर्वीय चीन में तीन हजार से ज्यादा लोग एक बैक्टीरियल इंफेक्शन से संक्रमित पाए गए हैं। यह बैक्टीरिया वैक्सीन बनाने वाले सरकारी बायोफार्मास्यूटिकल प्लांट में लीक होने के बाद फैला है।

विज्ञापन


चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि करीब 30 लाख की आबादी वाले लांझू में 3,245 लोगों में ब्रूसेलोसिस बैक्टीरिया पाया गया है। हालांकि अभी तक इस बैक्टीरिया संक्रमण के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यह बीमारी इंसानों से इंसानों में नहीं फैल रही है, बल्कि जानवरों या जानवरों के मांस से बने उत्पादों के इस्तेमाल से फैल सकती है।
विज्ञापन


इस बीमारी का नाम माल्टा या मेडिटरेनियन फीवर है, जिसके मुख्य लक्षण बुखार, जोड़ों में दर्द और सिर दर्द हैं। इस बीमारी को देखते हुए 22,000 लोगों की स्क्रीनिंग के बाद 1,401 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक इंफेक्शन होने पर कुछ लक्षण लंबे वक्त के लिए रह जाते हैं और कुछ लक्षण ऐसे भी होते हैं जो कभी पूरी तरह से कभी खत्म ही ना हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी प्रशासन का कहना है कि बायोफार्मास्यूटिकल प्लांट ने एक्सपायर हो चुके डिसइन्फेक्टेंट का इस्तेमाल किया था। इस प्लांट में ब्रूसेल वैक्सीन बनाई जाती है। इसकी वजह से फैक्ट्री के एग्जॉस्ट से बैक्टीरिया पूरी तरह कभी खत्म नहीं होता है। ऐसा बताया जा रहा है कि यहां से निकलने वाली गैस ऐरोसॉल बनकर हवा के साथ लांझू वेटरिनरी रिसर्च इंस्टिट्यूट पहुंच गई। 


इसी फैक्ट्री में पिछले दिसंबर 200 लोग संक्रमित पाए गए थे। चीनी अधिकारियों ने बताया कि बैक्टीरिया फैलाने में भेड़, मवेशी और सूअर मदद करते हैं। हालांकि प्लांट ने इस घटना के लिए माफी मांगी है लेकिन सरकार ने उसका लाइसेंस वापस ले लिया है। अब अक्तूबर से मरीजों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed