फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Baby found in planes toilet bin: thrown Wrapped in blood soaking paper, Madagascar woman arrested

Newborn Baby Found in Planes Toilet Bin: विमान के टॉयलेट बिन में मिला शिशु: कागज में लपेटकर फेंका था, मेडागास्कर की युवती गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 11:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 04 Jan 2022 11:20 AM IST
सार

Baby Found in Planes Toilet Bin: घटना एक जनवरी की बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेडागास्कर की 20 साल की एक युवती ने इस बच्चे को एयर मॉरीशस के विमान में जन्म दिया था। युवती को सर शिवसागर रामगुलाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
Baby found in planes toilet bin: thrown Wrapped in blood soaking paper, Madagascar woman  arrested
air plane - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरीशस के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान के शौचालय के कूड़ादान में नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया। विमान के नियमित परीक्षण के दौरान अधिकारियों को विमान के वॉश रूम में बच्चे के रोने की आवाज आई। उन्होंने वहां जाकर देखा तो कूड़ादान में टॉयलेट पेपर में लिपटा खून से सना बच्चा मिला। बच्चे को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन


घटना एक जनवरी की बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेडागास्कर की 20 साल की एक युवती ने इस बच्चे को एयर मॉरीशस के विमान में जन्म दिया था। युवती को सर शिवसागर रामगुलाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि शिशु की हालत ठीक है। बीबीसी के अनुसार एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि टॉयलेट बिन में शिशु के मिलने का पता तब चला जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने नियमित कस्टम्स चेकिंग के लिए विमान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध महिला ने पहले तो बच्चा अपना होने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में जब उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तो उसमें पुष्टि हुई कि उसने ही बच्चे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed