{"_id":"5f8b451d8ebc3e9bac5ef7e7","slug":"azerbaijan-and-armenia-have-agreed-on-a-temporary-humanitarian-ceasefire-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच एक और संघर्ष विराम, युद्ध में अबतक सैकड़ों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच एक और संघर्ष विराम, युद्ध में अबतक सैकड़ों की मौत
Sun, 18 Oct 2020 01:39 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाकू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच संघर्ष काफी उग्र होता जा रहा है। लगातार रिहायशी इलाकों पर गिरती मिसाइलें लोगों की जान ले रही है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच दोनों देशों के बीच एक बार फिर संघर्षविराम की कोशिश हुई है।
विज्ञापन
आर्मेनिया और अजरबैजान ने नागोर्नो-काराबाख को लेकर जारी तनाव के बीच एक बार फिर आधी रात से संघर्षविराम समझौता लागू करने की कोशिश की। इससे एक सप्ताह पहले भी रूस की मध्यस्थता से दोनों के बीच संघर्ष विराम को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन इसके लागू होने के कुछ ही देर बाद इसका उल्लंघन हो गया था और दोनों पक्षों ने इसके लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोन पर बातचीत के बाद आर्मेनिया और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों ने नए समझौते की घोषणा की। लावरोव ने दोनों देशों से मॉस्को समझौते का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र अजरबैजान के क्षेत्र में आता है, लेकिन इस पर 1994 से आर्मेनिया समर्थित आर्मेनियाई जातीय समूहों का नियंत्रण है।
नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर अजरबैजान और आर्मीनियाई बलों के बीच 27 सितंबर को संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें सैंकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 25 वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच इतने बड़े पैमाने पर छिड़ी यह पहली लड़ाई है।