फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Awarded for journalism focused on Indo US relations world news update

World: भारत-अमेरिका संबंधों पर केंद्रित पत्रकारिता के लिए सम्मानित; रूसी गोलाबारी में 23 दिन की बच्ची की मौत

Mon, 14 Aug 2023 05:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Aug 2023 05:07 AM IST
सार

भारत-अमेरिका के संबंधों पर केंद्रित पत्रकारिता में असाधारण योगदान के लिए भारतीय पत्रकार को यहां एक व्यापारिक संस्था की ओर से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Awarded for journalism focused on Indo US relations world news update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-अमेरिका के संबंधों पर केंद्रित पत्रकारिता में असाधारण योगदान के लिए भारतीय पत्रकार को यहां एक व्यापारिक संस्था की ओर से सम्मानित किया गया है। विभिन्न भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स के साथ काम करने वाले रोहित शर्मा को इस सप्ताह की शुरुआत में अपने 20वें वार्षिक समारोह के दौरान यूएस-इंडिया एसएमई काउंसिल की ओर से प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार पुरस्कार प्रदान किया गया।  

विज्ञापन


पाकिस्तान में सेना की आलोचना पर मीडिया के 11 लोग प्रतिबंधित
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी संस्था ने टीवी चैनलों के पत्रकारों सहित 11 ऐसे लोगों को प्रसारण के लिए जगह देने से रोक दिया है, जिन पर सेना व शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की आलोचना करने का आरोप है और अदालतों की ओर से उन्हें अपराधी या भगोड़ा घोषित किया गया है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने सिंध उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए शनिवार को एक निर्देश जारी किया कि ऐसे लोग टेलीविजन पर नहीं दिखाए जा सकते।  
विज्ञापन


हवाई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 93 पहुंची
अमेरिका के हवाई के जंगलों में लगी आग की वजह से अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है। यह अमेरिका के जंगलों में लगी पिछले 100 साल की सबसे भयानक आग है। हवाई के गवर्नर ने आशंका जताई है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। माउई और लहायना जैसे शहरों में करीब 2200 से ज्यादा इमारतें जल चुकी हैं। आग के कारण हवाई में 49.77 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। गवर्नर के मुताबिक, हर दिन करीब 15 हजार लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी गोलाबारी में 23 दिन की बच्ची समेत 7 की मौत
यूक्रेन के दक्षिणी खेरसान में रविवार को रूसी गोलाबारी में 23 दिन की एक बच्ची समेत सात लोगों की मौत हो गई। नीपर नदी के तट पर शिरोका बाल्का गांव में तोपों की गोलाबारी में मारे गए लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में बच्ची समेत पति-पत्नी, एक किशोर (12) और अन्य निवासी शामिल हैं। वहीं, पड़ोसी गांव स्टानिस्लाव में दो पुरुषों की मौत हो हो गई। जबकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed