{"_id":"5c398e31bdec2273437f985f","slug":"avalanche-hits-santis-hotel-in-swiss-alps-20-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड: होटल में खाना खा रहे थे लोग तभी आया बर्फीला तूफान, सर्दी से यूरोप में अबतक 20 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्विट्जरलैंड: होटल में खाना खा रहे थे लोग तभी आया बर्फीला तूफान, सर्दी से यूरोप में अबतक 20 की मौत
Sat, 12 Jan 2019 04:07 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 12 Jan 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Hotel Santis
यूरोप में इन दिनों सर्दी का सितम जारी है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। हालात व्हाइट इमरजेंसी जैसे हैं। इन सबके बीच स्विट्जरलैंड में तो अलग ही घटना सामने आई है। यहां स्विस ऐल्प्स के सैंटिस होटल में 300 मीटर चौड़ा बर्फ का तूफान होटल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया। यह घटना उस वक्त हुई जब लोग रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
हिमस्खलन की बर्फ होटल के गेट और खिड़कियां तोड़ते हुए रेस्टोरेंट तक पहुंच गई। इस घटना में 25 से ज्यादा गाड़ियां बर्फ दब गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव दल को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन
आफत बनकर गिर रही बर्फ
-स्विट्जरलैंड में 30 से 40 सेमी तक बर्फबारी हुई है।
-जर्मनी और ऑस्ट्रिया में बर्फ की वजह से हुए हादसों में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। ऑस्ट्रिया में बर्फबारी और तूफान के कारण कई इलाकों में दो मीटर मोटी बर्फ जमा हो गई है।
विज्ञापन
-ग्रीस भीषण बर्फबारी से परेशान है, फ्लोरिना में पारा रिकॉर्ड माइनस 23 डिग्री तक लुढ़क गया है। आलम ये है कि कैस्टोरिया लेक भी जम चुकी है।
-रूस में भी तस्वीर ऐसी ही नजर आती है, यहां तापमान माइनस 60 डिग्री पहुंच गया है। साइबेरिया समेत कई क्षेत्रों में तापमान माइनस 60 डिग्री तक पहुंच गया है।
-चेक रिपब्लिक में बिजली सेवा बाधित होने से 9000 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है।
-हालात को देखते हुए चेम्निज में सभी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेजों में सोमवार तक छुट्टी कर दी गई है। बर्फबारी के कारण म्यूनिख एयरपोर्ट पर 90 और फ्रैंकफट में 120 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। जर्मनी भी बर्फीले तूफान को झेल रहा है, वहां के गेरॉल्ड में बर्फ हटाने के लिए सेना बुलानी पड़ी है।
-हिमस्खलन वाले इलाकों में 4,265 फीट की ऊंचाई पर फंसे 12 से ज्यादा पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित निकाल लिया है।