{"_id":"5f3610578ebc3e3ceb7aa0e9","slug":"australian-prime-minister-scott-morrison-extends-warm-congratulation-to-the-people-of-india-on-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, कहा- हमारी दोस्ती विश्वास पर बनी है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई, कहा- हमारी दोस्ती विश्वास पर बनी है
Fri, 14 Aug 2020 09:47 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने आने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की भारत के साथ लंबी दोस्ती है और दोनों देशों के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए द्विपक्षीय संबंधों पर रोशनी डाली।
विज्ञापन
स्कॉट मॉरिसन ने भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है।
As a longstanding friend of India, Australia joins wholeheartedly in its celebration of independence and extends our warm congratulations to the people of India: Message from Australian Prime Minister Scott Morrison (in file pic) on India's #IndependenceDay pic.twitter.com/fENShNf2UW
— ANI (@ANI) August 14, 2020विज्ञापन
मॉरिसन ने अपने संदेश में कहा कि हमारी साझेदारी हमारे क्षेत्र और वैश्विक समुदाय के लिए अच्छी है और यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते दोनों देश अपने स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
मॉरिसन ने अपने संदेश में आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच की दोस्ती व्यापार और कूटनीति से ऊपर है। ये दोस्ती विश्वास और सम्मान पर बनी है। ये दोस्ती काफी गहरी है और लोकतंत्र, रक्षा सहयोग और प्रवासी गतिविधियों से चिन्हित है।
ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन ने कहा कि भारत हमारे लिए प्रवासियों का सबसे बड़ा स्रोत है, इन प्रवासियों की उपलब्धता से ऑस्ट्रेलिया को सबसे शक्तिशाली बहुसांस्कृतिक राष्ट्र बनाने में योगदान दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ऑस्ट्रेलिया के पीएम जून में भारत दौरे पर नहीं आ पाए थे, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वर्चुअल बैठक की थी।
चार जून को हुए समिट में कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिसमें मिलिट्री लॉजिस्टिक भी शामिल है। पिछले डेढ़ साल में दोनों नेता चार बार मिल चुके हैं।