{"_id":"64d71f923a5e33a149085156","slug":"australian-pm-anthony-albanese-confirms-his-participation-in-g20-leaders-summit-from-9th-to-10th-september-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20 Summit: जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज, कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20 Summit: जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत आएंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज, कही यह बात
Sat, 12 Aug 2023 11:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:28 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज
- फोटो : Agency
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के भारत दौरे की पुष्टि हो गई है। वे नौ से 10 सितंबर तक नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार की ओर से बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा होगी। भारत के अलावा अल्बानीज इंडोनेशिया और फिलीपीन भी जाएंगे। कहा गया कि जी-20 वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया का प्रमुख मंच है। इसमें शामिल होने वाले नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत, टिकाऊ और लचीले विकास की ओर वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से जारी बयान में पीएम अल्बानीज के हवाले से कहा गया कि यह पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रेलिया साझा चुनौतियों और अवसरों का समाधान करने के लिए जी20 जैसे बहुपक्षीय आर्थिक मंचों पर बढ़चढ़ कर अपनी बात रखता है। हम सभी अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम करने में आगे रहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने विकास और समृद्धि, स्थिरता और संप्रभुता और स्थायी शांति के लिए सम्मान बढ़ाने के लिए इंडो-पैसिफिक में निवेश किया है और इसके लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
जी-20 दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 फीसदी, वैश्विक व्यापार का 75 फीसदी से अधिक तथा वैश्विक जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं। जी-20 समूह में भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
विज्ञापन