{"_id":"628046906eec1057ac639230","slug":"australian-cricket-star-andrew-symonds-dies-in-car-crash-local-media-reports","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Andrew Symonds Death: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स का कार दुर्घटना में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Sun, 15 May 2022 10:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 May 2022 10:53 AM IST
सार
46 वर्षीय एंड्रयू साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। एंड्रयू साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हो चुका है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 विश्व कप जिताने में एंड्रयू साइमंड्स ने अहम किरदार निभाया था
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स नहीं रहे। शनिवार रात टाउन्सविले में एक कार दुर्घटना में साइमंड्स का निधन हो गया। इस दुखद सूचना से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एंड्रयू साइमंड्स की कार शनिवार रात हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार साइमंड्स को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे। पुलिस ने बताया कि एंड्रयू साइमंड्स को हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
शनिवार रात हुआ हादसा
एंड्रयू साइमंड्स के निधन से उनके प्रशंसक भी शोक में डूब गए हैं। क्वींसलैंड पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10.30 बजे हर्वे रेंज में यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
प्राथमिक जांच में पता चला कि तेज रफ्तार की वजह से कार सड़क पर पलट गई थी। इसमें साइमंड्स सवार थे। हादसा एलिस नदी पर बने पुल के पास हुआ। साइमंड्स को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के लिए काफी प्रयास किए, परंतु सफल नहीं हुए।

पूर्व क्रिकेटर्स ने दुख जताया
46 वर्षीय साइमंड्स की मौत को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये काफी दर्दनाक है। साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हो चुका है।
1998 में साइमंड्स ने किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू
साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 1998 में किया था। तब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया था। साइमंड्स ने 10 नवंबर, 1998 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेला था। उन्होंने टेस्ट डेब्यू मार्च, 2004 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। वहीं, साइमंड्स ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला मैच फरवरी, 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
साइमंड्स ने 11 साल (1998-2009) लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में कई ऐसे मौके आए, जब उन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताया। एक आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ वह चतुर गेंदबाज भी थे। वह सीमित ओवर क्रिकेट के एक कम्प्लीट पैकेज थे। उन्होंने 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप दिलाने में अहम किरदार निभाया था।

साइमंड्स के करियर पर एक नजर
साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 1462 रन, वनडे में 39.44 की औसत से 5088 रन और टी-20 में 48.14 की औसत से 337 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने टेस्ट में 24 विकेट, वनडे में 133 विकेट और टी-20 में आठ विकेट भी झटके।
साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया था। इसमें उनके नाम 36.07 की औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने लीग में 20 विकेट भी झटके। साइमंड्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। साइमंड्स ने आखिरी टेस्ट दिसंबर, 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, आखिरी वनडे मई, 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मई, 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था।