{"_id":"609e917b8ebc3edcb51b7d60","slug":"australia-flight-ban-on-india-will-end-aircraft-will-return-with-passengers-at-midnight-on-frida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: भारत पर लागू उड़ान पाबंदी खत्म होगी, शुक्रवार आधी रात को यात्रियों को लेकर लौटेगा विमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: भारत पर लागू उड़ान पाबंदी खत्म होगी, शुक्रवार आधी रात को यात्रियों को लेकर लौटेगा विमान
Fri, 14 May 2021 08:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 14 May 2021 08:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि शुक्रवार आधी रात से भारत से ऑस्ट्रेलिया की उड़ानें फिर शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी उड़ानें निलंबित कर दी थीं। शुक्रवार को पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यह निलंबन शुक्रवार आधी रात से खत्म हो जाएगा। भारत में कोराना राहत सामग्री लेकर गया ऑस्ट्रेलिया का एक विमान वहां अटके ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटेगा।
विज्ञापन
पीएम मॉरिसन ने फेसबुक पोस्ट में यह घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया उन 30 से ज्यादा देशों में शामिल है, जो कोरोना से निपटने में भारत की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार दिन में एक विमान दवाएं व अन्य राहत सामग्री लेकर सिडनी से भारत पहुंचा है। यही विमान भारत में फंसे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को लेकर लौटेगा।
विज्ञापन