फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia citizenship online ceremony Indians largest diaspora to get Australian citizenship in 2019-20

ऑस्ट्रेलिया में नागरिकता हासिल करने में भारतीय सबसे आगे, पिछले साल की तुलना में 60 फीसदी बढ़ोतरी

Wed, 29 Jul 2020 02:29 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेलबर्न
पीटीआई, मेलबर्न Published by: देव कश्यप Updated Wed, 29 Jul 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
Australia citizenship online ceremony Indians largest diaspora to get Australian citizenship in 2019-20
भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए वर्ष 2019-2020 के दौरान नागरिकता देने के लिए ऑनलाइन समारोह आयोजित किए थे जिनमें 60,000 से अधिक लोगों को नागरिकता दी गई। जिसमें से 38,000 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल की।

विज्ञापन



यह संख्या पिछले साल भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता से 60 प्रतिशत अधिक है और ऑस्ट्रेलिया में किसी अन्य देश के लोगों को मिली नागरिकता की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2019-2020 में जिन दो लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली उनमें से 38,209 भारतीय हैं। इसके अलावा 25,011 ब्रिटिश, 14,764 चीनी और 8,821 पाकिस्तानी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल हुई।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन, नागरिकता, प्रवासी सेवा और बहुसांस्कृतिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री एलन टुडगे ने कहा कि देश के एक सामाजिक रूप से संयुक्त, बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में उभरने में नागरिकता की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुडगे ने कहा कि 'ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने का अर्थ यहां रहने और काम करने से कहीं अधिक है। इसका अर्थ हमारे राष्ट्र, लोगों और मूल्यों के प्रति संकल्पित होना है। जब कोई नागरिक बनता है तब वह ऑस्ट्रेलिया के अधिकारों, स्वतंत्रता, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेता है। हमारे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र में समाहित होने की हमारी अपनी इच्छा जताता है।


टुडगे ने एक वक्तव्य में कहा कि 'ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना बड़े सौभाग्य की बात है जिससे अधिकार और कर्तव्य दोनों का भान होता है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed