फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Australia 800 people covid 19 infected in cruise health authority said monitoring passengers

Australia: क्रूज में 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप, हेल्थ अथॉरिटी कर रही यात्रियों की निगरानी

Sat, 12 Nov 2022 06:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 06:20 PM IST
सार

यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रूज को बीच से वापस लौटना पड़ा। क्रूज इस समय सिडनी के तट पर खड़ा है। सिडनी, साउथ वेल्स राज्य का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर हैं।

विज्ञापन
Australia 800 people covid 19 infected in cruise health authority said monitoring passengers
Cruise Princess - फोटो : Twitter/David Atherton

विस्तार

दुनिया कोविड-19 महामारी से उबर ही रही थी कि इस बीच, सिडनी शहर के एक बंदरगाह में खड़े क्रूज शिप में करीब 800 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के संक्रमित होने की खबर से हड़कंप मच गया। क्रूज का नाम मैजिस्टिक प्रिंसेज है, जो कार्निवाल कंपनी की है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्रूज को बीच से वापस लौटना पड़ा। क्रूज इस समय सिडनी के तट पर खड़ा है। सिडनी, साउथ वेल्स राज्य का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर हैं। हेल्थ अथॉरिटी इस कोविड प्रकोप को 'टियर-3 खतरा' बता रही है और इसके संक्रमण के फैलने की रफ्तार तेज होने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोग कोविड महामारी के फिर से फैलने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री क्लेयर ओ नील ने शनिवार को लोगों को भरोसा दिलाया कि कोविड प्रकोप क्रूज से बाहर न फैले, इसके लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2020 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। तब साउथ वेल्स में रूबी प्रिंसेज नाम की क्रूज शिप में सैकड़ों लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। जांच के बाद पाया गया था कि 914 लोग कोविड से संक्रमित हुए थे। इनमें से 28 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए ताजा सिडनी तट की घटना ने दो साल पुराने मामले की याद दिला दी है। 

क्लेयर ओ नील के मुताबिक, अधिकारियों ने रूबी प्रिसेंज की घटना के बाद से ही ऐसे मामलों से निपटने के लिए नियमित प्रोटोकॉल बना लिया था। न्यू साउथ वेल्स की हेल्थ अथॉरिटी अब इस मामले को प्रत्येक केस के आधार पर देखकर तय करेगी कि मैजेस्टिक प्रिंसेज से यात्रियों को कैसे उतरना है। 


देश की हेल्थ अथॉरिटी के मुताबिक वह कंपनी और उसके कर्मचारियों के साथ मिलकर क्रूज पर सवार यात्रियों और उसके क्रू मेंबर्स के हेल्थ की निगरानी कर रही है। पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में कोविड 13,146 नए मामले सामने आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed