{"_id":"5cbed24dbdec2207143eb047","slug":"attack-on-polio-drug-team-in-pakistan-policeman-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : पोलियो की दवा पिलाने वाली टीम पर हमला, 2012 से अबतक 68 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : पोलियो की दवा पिलाने वाली टीम पर हमला, 2012 से अबतक 68 की मौत
Tue, 23 Apr 2019 02:22 PM IST
आसिम खान
भाषा, पेशावर
भाषा, पेशावर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 23 Apr 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो रोधी दवा पिलाने वाले दल की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। देश में सोमवार को देशव्यापी पोलियो रोधी अभियान शुरू किया गया था। पाकिस्तान दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जहां पोलियो के सबसे अधिक मामले देखने को मिलते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने देश के 3.90 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का व्यापक अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान और नाइजीरिया में भी इस बीमारी का काफी प्रकोप देखने को मिलता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोलियो रोधी दवा पिलाने वाले दल की सुरक्षा में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक इमरान खान की मंगलवार सुबह बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह दल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले के बाचा खान चौक पर बच्चों को दवा पिलाने का काम कर रहा था। दिसम्बर 2012 के बाद से संक्रमणरोधी दवा देने वाले दलों पर हुए हमलों में 68 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सोमवार को हुई एक घटना में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो रोधी दवा पीने के बाद अनेक स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन