{"_id":"63e8cb5f4bf0013b80029daa","slug":"attack-on-police-officer-house-in-pakistan-north-waziristan-pakistan-today-news-update-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में पुलिस अधिकारी के घर पर हमला, एएसआई, दो महिलाओं समेत आठ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में पुलिस अधिकारी के घर पर हमला, एएसआई, दो महिलाओं समेत आठ घायल
Sun, 12 Feb 2023 04:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:50 PM IST
सार
आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के जनजातीय क्षेत्र के गुलाम खान इलाके में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई, दो महिलाओं समेत आठ लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
आतंकवादी डेमो।
- फोटो : social media
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को कुछ आतंकियों ने एक पुलिस अधिकारी के घर पर अंधाधुंध गोलीबारी कर आठ लोगों को घायल कर दिया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान जिले के जनजातीय क्षेत्र के गुलाम खान इलाके में पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान एएसआई, दो महिलाओं समेत आठ लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जा रहे वाहन में भी रास्ते में विस्फोट कर दिया गया, लेकिन अधिकारी किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कामयाब रहे। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एक ट्रांसजेंडर की मौत, दो घायल
इस बीच पश्चिमोत्तर क्षेत्र में एक अज्ञात बंदूकधारी की गोलीबारी में एक ट्रांसजेंडर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात तब हुई, जब तीनों ट्रांसजेंडर कोहाट जिले में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन ट्रांसजेंडर में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन