फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on Jewish worship site in Germany on the Day of Atonement, UN strongly condemns

'प्रायश्चित के दिन' जर्मनी में यहूदी उपासना स्थल पर हमला, यूएन ने की कड़ी निंदा

Fri, 11 Oct 2019 04:10 AM IST
गौरव पाण्डेय यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Oct 2019 04:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on Jewish worship site in Germany on the Day of Atonement, UN strongly condemns
न्यूयॉर्क में एक यहूदी उपासना स्थल में आयोजित प्रार्थना सभा को संबोधित करते यूएन महासचिव - फोटो : यूएन फोटो

जर्मनी में हाले शहर में एक यहूदी उपासना स्थल के बाहर बुधवार को हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने इस हमले को गैर यहूदीवाद का त्रासद प्रकटीकरण बताते हुए उसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।

विज्ञापन


यह हमला पूर्वी जर्मनी के हाले शहर में योम किप्पूर के दिन किया गया जो यहूदियों के लिए पवित्रतम दिनों में गिना जाता है। इसे ‘द डे ऑफ एटोनमेंट’ या ‘प्रायश्चित का दिन’ भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कथित हमलावर एक दक्षिणपंथी चरमपंथी है। 
विज्ञापन


हमले के समय उसने एक सैनिक जैसी पोशाक पहन रखी थी और वीडियो कैमरा लगाया हुआ था और हमले का सीथा प्रसारण ऑनलाइन किया जा रहा था। यूएन महासचिव के प्रवक्ता स्टेफान दुजारिक की ओर से जारी एक बयान में हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में उन्होंने इसे बढ़ते गैर-यहूदीवाद की एक और त्रासद प्रकटीकरण के रूप में बताया जिसे योम किप्पूर के पवित्र दिन किया गया। इस तरह की मानसिकता से दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने की जरूरत बताई गई है।

सितंबर 2019 में महासचिव गुटेरेस ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की कार्ययोजना पेश की थी। इस कार्ययोजना का उद्देश्य धार्मिक स्थलों का हमलों से बचाव करना और उनमें प्रार्थना के लिए आने वाले श्रृद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करना है।


यूएन महासचिव की ओर से जारी बयान में सरकारों से इस कार्ययोजना को समर्थन देने की अपील की गई है। इसमें कहा गया है कि विश्व भर में उपासना स्थल चिंतन और शांति के लिए सुरक्षित शरणगाह हैं, खूनखराबे और आतंक के नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed