फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Attack on Chad's presidential palace leaves many dead news update in hindi

Chad: अफ्रीकी देश चाड में राष्ट्रपति भवन पर हमला, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 18 हमलावर; एक सैनिक की भी मौत

Thu, 09 Jan 2025 04:50 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एनजामेना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एनजामेना Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 09 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

हमला बुधवार रात को हुआ था। जिस समय घटना घटी उस समय राष्ट्रपति इटनो महल के अंदर ही मौजूद थे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया था।

विज्ञापन
Attack on Chad's presidential palace leaves many dead news update in hindi
राष्ट्रपति महमहत डबी इटनो - फोटो : एक्स

विस्तार

मध्य अफ्रीकी देश चाड के राष्ट्रपति महमहत डबी इटनो के महल पर बड़ा हमला किया गया। इस हमले में सुरक्षाबलों ने 18 हमलावरों को मार गिराया। साथ ही छह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस दौरान एक सैनिक की भी जान चली गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन

हमले के वक्त महल में ही मौजूद थे राष्ट्रपति
हमला बुधवार रात को हुआ था। जिस समय घटना घटी उस समय राष्ट्रपति इटनो महल के अंदर ही मौजूद थे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया था। इसके अलावा, देर रात विदेश मंत्री अब्देरमान कुलामल्लाह ने एक लाइव फेसबुक प्रसारण में कहा, 'हालात पूरी तरह से नियंत्रण में है। कोई डर की बात नहीं है।'
विज्ञापन


क्या बोले विदेश मंत्री?
विदेश मंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू में महल के रक्षाकर्मियों की चौकसी की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह से शांत है और लोग घबराएं नहीं। इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने हमलावरों को असंगठित और नशे में बताया। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह आतंकवादी हमला था, तो उन्होंने कहा कि शायद ऐसा नहीं था, क्योंकि हमलावर राजधानी एनजामेना के स्थानीय युवक थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हमला चीन के विदेश मंत्री वांग यी की चाड की राजधानी एनजामेना में अधिकारियों से मुलाकात के कुछ घंटे बाद हुआ था।

बोको हराम ने कराया हमला?
हमले के बाद अफवाहें फैलने लगी कि यह हमला बोको हराम ने कराया था। बता दें, बोको हराम ने एक दशक से भी ज्यादा समय पहले पश्चिमी शिक्षा के खिलाफ विद्रोह शुरू किया था। वो नाइजीरिया के उत्तर-पूर्व में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता है। यह विद्रोह कैमरून, नाइजर और चाड सहित पड़ोसी पश्चिमी अफ्रीकी देशों में फैल गया है। करीब 1.8 करोड़ लोगों वाला देश चाड विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव से पहले और बाद में राजनीतिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed