{"_id":"5c96a4fdbdec2214720faeaf","slug":"attack-of-pastor-of-canada-largest-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के सबसे बड़े चर्च के पादरी पर किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा के सबसे बड़े चर्च के पादरी पर किया हमला
Sun, 24 Mar 2019 03:17 AM IST
Avdhesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में मॉन्ट्रियल शहर के सबसे बड़े चर्च सेंट जोसेफ ओरेटरी में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान एक संदिग्ध ने करीब 50 लोगों की मौजूदगी में एक पादरी को चाकू मार दिया। रोमन कैथोलिक बेसिलिका में संदिग्ध को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदिग्ध ने करीब 50 लोगों और टेलीविजन दर्शकों के सामने हमला किया।
विज्ञापन
पादरी क्लोडे ग्रोउ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पादरी ग्रोउ के शरीर के उपरी हिस्से में मामूली चोटें आई हैं। पादरी क्लोडे ग्रोउ ने कहा, मैंने उस शख्स को अपनी तरफ आते हुए देखा, उसके हाथों में चाकू था। मैं उसकी मंशा समझ गया था और मैंने सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन