फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   attack in two village of kenya Five Men death in strike one Student also died

Kenya: केन्या के दो गांवों में हुए हमले, पांच लोगों की मौत; घर फूंकने के बाद खाने की चीजें लेकर भागे विद्रोही

Mon, 26 Jun 2023 08:14 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नायरोबी
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नायरोबी Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 08:14 AM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि लामू काउंटी सोमालिया के साथ सीमा साझा करता है। अल-शबाब संगठन के लड़ाके केन्या पर दबाव बनाने के लिए अकसर हमले करते हैं। वह केन्या पर दबाव डालते हैं कि वह सोमालिया से अपनी सेना वापस बुला ले।

विज्ञापन
attack in two village of kenya Five Men death in strike one Student also died
आंतकी लड़ाके। - फोटो : Al Jazeera

विस्तार

केन्या में हमलावरों ने दो गांवों में हमला कर दिया। दक्षिण पूर्व केन्या के दोनों गांवों में हुए हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक स्कूली छात्र था। पुलिस ने बताया कि सोमालिया सीमा से लगे लामू काउंटी के जुहुदी और सलामा गांव में हमलावरों ने घरों को जला दिया। कई संपत्तियां भी नष्ट कर दी।

विज्ञापन

चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रविवार को हमला किया था। इस दौरान उन्होंने 60 साल के एक व्यक्ति को रस्सी से बांध दिया। उसका घर जला दिया। उन्होंने इसी तरह बाकी तीनों की भी हत्या कर दी। वहीं एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गांव के निवासी हसन अब्दुल ने घटना के बारे में बताया कि हमलावरों ने महिलाओं को घर के अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद वह पुरुषों को अपने साथ बाहर लाए। यहां उन्होंने उन्हें रस्सी से बांधकर मार डाला। उन्होंने कुछ लोगों के सिर भी काट दिए थे। गांव के ही एक दूसरे व्यक्ति इस्माइल हुसैन ने बताया कि हत्या के बाद जाते वक्त उन्होंने हवाई फायरिंग की और खाद्य पदार्थ लूट कर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन

दबाव डालने के लिए हमले करता है संगठन
एक अधिकारी ने बताया कि लामू काउंटी सोमालिया के साथ सीमा साझा करता है। अल-शबाब संगठन के लड़ाके केन्या पर दबाव बनाने के लिए अकसर हमले करते हैं। वह केन्या पर दबाव डालते हैं कि वह सोमालिया से अपनी सेना वापस बुला ले। दरअसल, केन्या ने अल-कायदा से निपटने के लिए 2011 में पहली बार अपनी सेना सोमालिया भेजी थी। इसके बाद से केन्या की सेना अफ्रीकी संघ के सैन्य अभियान के तहत काम कर रही है। हालांकि, केन्या के जवाबी हमलों से सोमालिया कई बार आहत हुआ है। 2013 में नैरोबी के वेस्टगेट मॉल में हुए खूनी घेराबंदी में 67 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 2015 में गरिसा विश्वविद्यालय में हुए हमले में 148 लोग मारे गए थे। बता दें, एटीएमआईएस में करीब 22,000 सैनिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हमले
पुलिस के अनुसार, पिछले सप्ताह पूर्वी केन्या में चार लोगों की हत्या हुई थी, जिसका जिम्मेदार भी अल-शबाब ही है। 14 जून को अल-शबाब के एक संदिग्ध हमले में आठ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई थी। पिछले दो सप्ताह में अल-शबाब के हमले में 10 अन्य लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed