{"_id":"6044dce78ebc3e59077720bb","slug":"attack-in-balochistan-two-pak-navy-personnel-killed-in-gwadar-vehicle-targeted-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलूचिस्तान में हमला : ग्वादर में पाक नौसेना के दो कर्मचारी मारे गए, सुरक्षा बलों के वाहन को बनाया निशाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बलूचिस्तान में हमला : ग्वादर में पाक नौसेना के दो कर्मचारी मारे गए, सुरक्षा बलों के वाहन को बनाया निशाना
Sun, 07 Mar 2021 07:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 07 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तटीय ग्वादर जिले में बंदूकधारियों के हमले में नौसेना के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। हमले में एक अन्य घायल हो गया। पाकिस्तानी नौसेना का वाहन शनिवार को उस समय अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गया, जब वह गंज से ग्वादर जिले में जेवनी जा रहा था। एक अधिकारी ने कहा कि इस गोलीबारी में पाकिस्तानी नौसेना के दो कर्मी मारे गए और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
इस हमले में मारे गए नौसैनिकों की पहचान नाविक सोहेल और नाई का काम करने वाले नोमान के रूप में की गई है। घायल की पहचान रजा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
ग्वादर के सहायक आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) अतहर अब्बास ने कहा कि जिस इलाके में हमला हुआ है, वहां घेराबंदी कर दी गई है लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब दो दिन पहले ही प्रांत के सिबी के पास तंदोरी में एक बम विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।