फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 40 more people die in floods and landslides in DR Congo

Congo Floods: कांगो में बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही, पहले 20 अब 40 और लोगों की मौत

Thu, 28 Dec 2023 03:38 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकावु Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 03:38 AM IST
सार

रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार को बुकावू शहर में लोग यह देखने के लिए इकट्ठा हो गए कि लोगों का एक समूह एक महिला के शव को निकालने के लिए एक कार को कीचड़ से बाहर निकाल रहा है।

विज्ञापन
At least 40 more people die in floods and landslides in DR Congo
कांगो में बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीकी देश कांगो में बाढ़ और भू स्खलन के कारण 40 और लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले सोमवार को 20 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रातभर भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे निवासियों के शवों को खोजने के लिए कीचड़ में खुदाई करनी पड़ी। 

विज्ञापन


रॉयटर्स के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बुधवार को बुकावू शहर में लोग यह देखने के लिए इकट्ठा हो गए कि लोगों का एक समूह एक महिला के शव को निकालने के लिए एक कार को कीचड़ से बाहर निकाल रहा है।
विज्ञापन


दोनों स्थानों के अधिकारियों के अनुसार, बुकावु में कम से कम 20 लोग मारे गए और बुकावु से 50 किलोमीटर (31 मील) दूर बुरिनी गांव में कम से कम 20 से अधिक लोग मारे गए। बुकवु निवासी यवोन मुकुपी, जो कि यवोन बाढ़ से बचने में सक्षम थी, उन्होंने कहा कि उसका पड़ोसी बाढ़ के पानी में बह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब शहरी नियोजन और कमज़ोर बुनियादी ढांचा मुकुपी जैसे समुदायों को अत्यधिक वर्षा के प्रति अधिक संवेदनशील बनाते हैं, संयुक्त राष्ट्र के जलवायु विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते तापमान के कारण अफ्रीका में यह अधिक तीव्र और लगातार होता जा रहा है।

कचरे के कारण अवरुद्ध हो जाता है जलमार्ग
बुकावु के अधिकारी इमैनुएल मजीवुनो कलिम्बा ने घटनास्थल पर रॉयटर्स को बताया, 'जब बारिश होती है, तो कचरे के कारण मुख्य जलमार्ग कभी-कभी अवरुद्ध हो जाता है, इसलिए इसमें बाढ़ आ जाती है और इसका असर घरों पर पड़ता है'। 


कसाई-मध्य प्रांत में मंगलवार को रातभर तबाही हुई। इसमें कम से कम 22 लोगों की मौत के बाद हो गई, वहीं भूस्खलन ने घरों, चर्चों और सड़कों को निगल लिया, जिससे पूरे परिवार मारे गए और लोग बेघर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed