{"_id":"5fa8ea6753901044a70fc84a","slug":"at-least-3-dead-in-shooting-at-russian-military-base","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के सैन्य बेस पर जवान ने साथी सैनिकों पर की गोलीबारी, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के सैन्य बेस पर जवान ने साथी सैनिकों पर की गोलीबारी, तीन की मौत, एक घायल
Mon, 09 Nov 2020 12:51 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
रूस के वोरोनिश सैन्य बेस पर एक सैनिक ने अपने साथी जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया है। यह घटना मॉस्को से 490 किमी दूर स्थित वोरोनिश शहर में एक सैन्य बेस पर हुई।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुल्हाड़ी से लैस एक सैनिक ने लोगों के एक समूह पर हमला किया। इसके बाद उसने एक स्वचालित राइफल से लोगों पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई और एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन