फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   At least 27 killed by disastrous Hurricane Otis in maxico, emergency declared as Hurricane Otis hits Acapulco

Hurricane Otis: मैक्सिको में तूफान ओटिस ने मचाई तबाही, बिजली के खंभे और बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़े; 27 की मौत

Fri, 27 Oct 2023 08:43 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अकापुल्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अकापुल्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 27 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

प्रशांत महासागर के तट पर स्थित मैक्सिको में 165 मील प्रति घंटे (266 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से तूफान आया। नुकसान का आकलन करते हुए राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि अकापुल्को को जो नुकसान हुआ वह वास्तव में विनाशकारी है।
 

विज्ञापन
At least 27 killed by disastrous Hurricane Otis in maxico, emergency declared as Hurricane Otis hits Acapulco
अकापुल्को के पास तूफान ओटिस से क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर खड़े लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैक्सिको में ओटिस तूफान ने तबाही मचा रखी है। यह तूफान इतना खतरनाक हो गया है कि इसने कम से कम सात लोगों की जान ले ली है। मैक्सिको सरकार के अनुसार, देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक ने अकापुल्को के समुद्र तट रिसॉर्ट को नुकसान पहुंचाया, जिससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

नौ लाख की आबादी वाला शहर उजड़ा

वहीं, इससे पहले ओटिस ने मेक्सिको में बुधवार को श्रेणी पांच के तूफान के रूप में तबाही मचाई। तटीय इलाकों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। यह तूफान इतना तेज था कि इसने लोगों के घरों, उसके बाहर खड़ी गाडियों, बिजली के खंभों, पेड़ों और मोबाइल टावरों को बहुत नुकसान पहुंचाया। इससे सड़क एवं हवाई संपर्क बाधित हो गया है। तूफान की वजह से लगभग नौ लाख की आबादी वाला शहर अकापुल्को उजड़ गया है। सरकार ने कहा कि चार लोग अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन

इतनी रफ्तार से आया तूफान

प्रशांत महासागर के तट पर स्थित मैक्सिको में 165 मील प्रति घंटे (266 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से आए तूफान से हुए नुकसान का आकलन करते हुए राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि अकापुल्को को जो नुकसान हुआ वह वास्तव में विनाशकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में भरा पानी

राष्ट्रपति ने कहा, ‘तूफान इतना शक्तिशाली था कि इसने बड़े-बड़े पेड़ों को जड़ों से उखाड़ दिया। इतना ही नहीं, अस्पतालों में पानी भर गया। इसकी वजह से सैकड़ों मरीजों को सुरक्षित इलाकों में ले जाना पड़ा।’ सरकार ने क्षेत्र में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, लेकिन इस बारे में बहुत कम जानकारी दी है कि 27 लोगों की मौत कैसे हुई या कितने अन्य घायल हुए।

तीन घंटे तक मौत का खेल

एक पेशेवर जादूगर एरिक लोजोया ने बताया कि उन्होंने अकापुल्को के एक होटल के कमरे में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ तीन घंटे तक मौत का खेल देखा है। उन्होंने बताया कि तूफान इतना भयानक था कि खिड़कियों से टकरा गया था। उसके टकराने से बहरा कर देने वाला शोर हर तरफ गूंज रहा था। अपने परिवार और चार अन्य लोगों के साथ बाथरूम में फंसने वाले 26 वर्षीय लोजोया ने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे हमारे कान फटने वाले हैं। हमने गद्दे, पानी की टंकियों को उड़ते देखा। छत धंसने लगी।

उन्होंने बताया, ‘हालात बिगड़ते देख हम सब बाथरूम से बाहर निकल आए, लेकिन आठवीं मंजिल के कमरे में जल्द ही बाढ़ आने लगी और दो घंटे तक पानी में खड़ा रहना पड़ा क्योंकि हवा इतनी तेज थी कि बाहर निकलने के लिए दरवाजा नहीं खोला जा सकता था।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed