{"_id":"5f3d9debe7877e5b2f4b8e49","slug":"astroid-2020-qg-have-passed-very-closest-to-the-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरा एस्टेरॉयड '2020 क्यूजी', 12.3 किमी प्रति सेकंड थी रफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरा एस्टेरॉयड '2020 क्यूजी', 12.3 किमी प्रति सेकंड थी रफ्तार
Thu, 20 Aug 2020 03:17 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वी के सबसे पास से एक एस्ट्रॉयड होकर गुजरा है। इसका आकार एसयूवी कार के जितना बड़ा दिखा। यह एस्ट्रॉयड हिंद महासागर के 2950 किलोमीटर ऊपर से गुजरा था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसे ‘2020क्यूजी’ का नाम दिया गया है। नासा की जेट प्रोपेल्शन लेबोरेटरी (जेपीएल) ने कहा कि अगर यह पृथ्वी के संपर्क में आ भी जाता तो कोई घबराने की बात नहीं थी। लेकिन, यदि यह वायुमंडल में प्रवेश करता तो घर्षण के कारण जलकर राख हो सकता था।
विज्ञापन
इस एस्ट्रॉयड को सबसे पहले कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में लगे एक टेलीस्कोप के जरिये देखा गया था। नासा ने कहा है कि साल में कई बार इस आकार के एस्ट्रॉयड करीब इसी दूरी से निकलते हैं। हालांकि, यह अब तक रिकॉर्ड की गई सबसे कम दूरी है।
विज्ञापन
12.3 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार थी
एस्ट्रॉयड का आकार करीब 10-20 फीट यानी तीन से 6 मीटर था। रविवार को सुबह करीब 9.30 बजे यह हिंद महासागर के ऊपर से गुजरा। उस समय इसकी रफ्तार करीब 12.3 किलोमीटर प्रति सेकंड थी। यह पृथ्वी की उस कक्षा से होकर निकला, जहां अधिकतर टेलीकम्यूनिकेशन सैटेलाइट घूमती हैं।
विज्ञापन
हर साल पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं 30 एस्ट्रॉयड
एस्ट्रॉयड पर नजर रखने वाली द प्लेनेटरी सोसायटी के अनुसार, तीन फीट के लगभग 1 अरब एस्ट्रॉयड मौजूद हैं, लेकिन इनसे पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है। 90 फीट से बड़े एस्ट्रॉयड से पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। प्रत्येक वर्ष करीब 30 छोटे एस्ट्रॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं।