{"_id":"5fc27bff8ebc3ea3736f4860","slug":"asteroid-alert-2020-according-to-nasa-asteroid-stone-equal-size-to-burj-khalifa-coming-towards-earth-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, जानिए टकराने की कितनी है संभावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आज रात धरती के पास से गुजरेगा विशालकाय उल्कापिंड, जानिए टकराने की कितनी है संभावना
Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
उल्कापिंड
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
नासा के मुताबिक, 29 नवंबर यानी रविवार की रात यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। वर्तमान में इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि नासा बहुत लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
बुर्ज खलीफा के लगभग बराबर है आकार
इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है, वहीं इस उल्कापिंड की गति इससे बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा।
विज्ञापन
टकराने की आशंका
लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा। इस तरह से नासा के खगोलशास्त्रियों समेत दुनिया के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि इस साल कई खतरनाक धुमकेतू धरती के करीब से गुजर चुके हैं। गनीमत यह रही कि कोई धरती से टकराया नहीं। हाल के वर्षों में भारत के अलग अलग इलाकों में अजीब घटनाएं घटी हैं, जिन्हें उल्कापिंड से जोड़कर देखा जा रहा है।