फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ASML executive recalls company CEO meeting PM Modi for two hours, says not always easy to meet EU politicians

ASML: 'PM मोदी के साथ बैठक आसान, यूरोपीय नेताओं से नहीं'; नीदरलैंड की कंपनी ने ईयू की नीतियों पर उठाए सवाल

Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रसेल्स Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 02 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

भारत ने हाल ही में सेमीकंडक्टर निर्माण में बड़ा कदम बढ़ाया है। पिछले महीने पीएम मोदी को देश में बनी पहली चिप सौंपी गई।  दिसंबर 2021 में मोदी सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
ASML executive recalls company CEO meeting PM Modi for two hours, says not always easy to meet EU politicians
फ्रैंक हैमकर्क ने पीएम मोदी को लेकर साझा किए अनुभव - फोटो : एएनआई / अमर उजाला प्रिंट / एजेंसी

विस्तार

नीदरलैंड की दिग्गज सेमीकंडक्टर कंपनी एएसएमएल के वरिष्ठ अधिकारी फ्रैंक हेम्सकर्क ने यूरोपीय संघ (ईयू) की नीतियों पर सवाल उठाए। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दो घंटे की मुलाकात को याद करते हुए हेम्सकर्क ने कहा कि यूरोपीय कंपनियों को ईयू के नेताओं से मिलना बेहद कठिन होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और व्हाइट हाउस के अधिकारियों के साथ बैठक करना आसान है, लेकिन यूरोपीय नेताओं से नहीं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी से डेढ़ घंटे तक मुलाकात
ब्रसेल्स में आयोजित पोलिटिको के प्रतिस्पर्धी यूरोप शिखर सम्मेलन में हेम्सकर्क ने कहा, कंपनी के सीईओ क्रिस्टोफ फौक्वेट की प्रधानमंत्री मोदी से डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। डेढ़ घंटे तक हमारी बातें सुनने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आप बहुत विनम्र हो, बताइए हम क्या बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन


यूरोपीय नेताओं को निवेश करने वाली कंपनियों को समय देना चाहिए
एएसएमएल में ग्लोबल पब्लिक अफेयर्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष हेम्सकर्क ने कहा, व्हाइट हाउस में किसी वरिष्ठ अधिकारी से मिलना हो, वो ज्यादा आसान है, लेकिन इसके उलट यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और दूसरे नेताओं से मिलना बेहद कठिन है। यूरोपीय नेताओं को उन कंपनियों के साथ बैठना चाहिए, जो बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- GST Reforms Impact in UP: जीएसटी 2.0 से छोटे कारोबारियों को फायदा, भदोही, मुरादाबाद, सहारनपुर और जौनपुर तक लाभ


एएसएमएल की 1.3 अरब यूरो की डील का भी जिक्र
हेम्सकर्क ने हाल ही में फ्रांस की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी मिस्ट्राल के साथ एएसएमएल की 1.3 अरब यूरो की डील का भी जिक्र किया, जिसे यूरोप की तकनीकी स्वतंत्रता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हीम्सकर्क ने बताया कि दोनों कंपनियां औद्योगिक एआई पर केंद्रित हैं, न कि भू-राजनीति पर।

ये भी पढ़ें- US Shutdown: अमेरिका में शटडाउन के बीच ट्रंप ऑनलाइन हुए सक्रिय; सोशल मीडिया पर डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम
भारत ने हाल ही में सेमीकंडक्टर निर्माण में बड़ा कदम बढ़ाया है। पिछले महीने पीएम मोदी को देश में बनी पहली चिप सौंपी गई।  दिसंबर 2021 में मोदी सरकार ने 76,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स और चिप निर्माण का हब बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed